{"_id":"5894a0034f1c1b5d21e8015a","slug":"trump-visa-orders-from-corrosion-twitter-donate-ten-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के वीजा आदेश से जंग के लिए ट्विटर ने किया 10 करोड़ का दान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रंप के वीजा आदेश से जंग के लिए ट्विटर ने किया 10 करोड़ का दान
एजेंसी/सैन फ्रांसिस्को
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर सीईओ जैक डोरसे और उनके करीब 1,000 सहयोगियों ने ट्रंप द्वारा सात मुस्लिम देशों पर लगाई पाबंदियों के खिलाफ लड़ाई के लिए 15 लाख डॉलर (भारतीय रुपये में करीब 10 करोड़ रुपये) से ज्यादा का दान किया है। यह दान अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) को दिया गया है जो ट्रंप द्वारा सात मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले शरणार्थियों और लोगों पर लगाए गए अस्थायी आदेश के विरोध में काम कर रहा है।
विज्ञापन
एसीएलयू नामक इस संगठन के पास ऑनलाइन माध्यम से करीब 2.4 करोड़ डॉलर से अधिक का फंड जुटाया जा चुका है। कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक शुरूआत में ट्विटर के 925 कर्मचारियों ने 5,30,000 डॉलर से ज्यादा का दान जुटाया था, बाद में सीईओ डोरसे व कार्यकारी चेयरमैन ओमिद कोरदेस्तानी ने भी दान दिया और कुल दान राशि 15.9 लाख डॉलर हो गई।
विज्ञापन
ट्विटर ने इसकी पुष्टि की है। ट्विटर के जनरल काउंसल विजय गड्डे ने एक मेमो में लिखा है कि हमारा काम अभी पूरा होने से दूर है। आने वाले महीनों में हमें कई कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन जहां तक नागरिक स्वतंत्रता पर खतरे की बात है, उन्हें खुशी है कि लोग लोगों की देखभाल और आजादी के लिए खड़े होंगे।
विज्ञापन