फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trump India visit, US President Donald Trump can visit Agra and Ahmedabad

ट्रंप की भारत यात्रा: अहमदाबाद के अलावा आगरा में ताज का दीदार कर सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

Sat, 08 Feb 2020 09:42 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 08 Feb 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Trump India visit, US President Donald Trump can visit Agra and Ahmedabad
ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में भाषण देते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फरवरी के आखिरी सप्ताह में होने वाले भारत दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों का कहना है कि ट्रंप अधिकतर समय राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बिताएंगे, लेकिन वे ताज का दीदार करने आगरा भी जा सकते हैं। इसके अलावा वे अहमदाबाद में हाउडी मोदी जैसे एक कार्यक्रम को भी संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप का अभी तक 23 से 26 फरवरी के बीच भारत का दो दिवसीय दौरा तय माना जा रहा है। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहा व्यापार गतिरोध थमने की संभावना है। अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होना तय हो गया है। भारत और अमेरिका के व्यापारिक मामलों से जुड़े अधिकारी फिलहाल इस प्रस्तावित डील को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस डील में कई निश्चित व्यापारिक सेक्टरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


दोनों पक्ष इस दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अपने दौरे पर ट्रंप वैसे तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही अधिकतर समय बिताएंगे, लेकिन एक विकल्प के तौर पर वह किसी अन्य शहर में भी कुछ समय के लिए जा सकते हैं। अभी तक आगरा और अहमदाबाद को विकल्प के तौर पर भ्रमण के लिए सामने रखा गया है। पिछले सप्ताह वाशिंगटन से ट्रंप के विदेश दौरों को संभालने वाले उच्च स्तरीय लॉजिस्टिक्स टीम ने भारत का दौरा किया था और अपने राष्ट्रपति के पहले भारतीय दौरे के तैयारियों को परखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'हाउडी मोदी' जैसे कार्यक्रम की तैयार हो रही रूपरेखा
सूत्रों का कहना है कि विगत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम हुआ था, ठीक वैसा ही कार्यक्रम डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद में करने की रूपरेखा तैयार हो रही है। गुजराती मूल के अमेरिकी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका में होने वाले इस साल के चुनाव को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप के लिए अमेरिकी टीम यह रूपरेखा तैयार कर रही है।क्योंकि अमेरिका में गुजरात मूल के निवासियों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed