Telangana: 'नाम बदलने से नहीं बदल जाएगा भ्रष्टाचार का इतिहास', PM मोदी ने BRS, इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अचानक 'टीआरएस' को 'बीआरएस' बना दिया गया। इस साल ही 'यूपीए' को 'इंडिया' गठबंधन बनाया गया। देश के लोग इन चालों को अच्छी तरह समझते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कामारेड्डी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' और सत्तारूढ़ बीआरस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भले ही टीआरएस ने अपना नाम बदलकर बीआरएस कर लिया और 'संप्रग' (यूपीए) ने अपना नाम बदलकर 'इंडिया' गठबंधन कर लिया, लेकिन इससे उनके भ्रष्टाचार और कुशासन का इतिहास नहीं बदल सकता है।
'लोगों को धोखा देने के लिए अपनाते हैं हथकंडे'
उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच समानता यह है कि वे लोगों को धोखा देने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, अचानक 'टीआरएस' को 'बीआरएस' बना दिया गया। इस साल ही 'यूपीए' को 'इंडिया' गठबंधन बनाया गया। देश के लोग इन चालों को अच्छी तरह समझते हैं।
'बीआरएस को सत्ता से बेदखल करेगी जनता'
पीएम मोदी ने कहा, 'नाम बदलने से उनका भ्रष्टाचार, कुशासन और वोट बैंक की राजनीति का इतिहास कभी नहीं बदल सकता। सच्चाई यह है कि देश के कई राज्यों में लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है।' प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि लोग 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीआरएस को सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने कहा कि लोग बीआरएस, कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं और हवा भाजपा के पक्ष में है।
कामारेड्डी में किस पार्टी से कौन उम्मीदवार
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा का घोषणापत्र गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और भाजपा के वेंकटरमण रेड्डी कामारेड्डी से चुनाव लड़ रहे हैं।