फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   trough festivals rrs preparing good relationship with dalits and backwards

मिशन 2019 : त्योहारों के जरिये आरएसएस कर रही दलितों, पिछड़ों के साथ रिश्ते मजबूत बनाने की तैयारी

Sun, 26 Aug 2018 07:39 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
trough festivals rrs preparing good relationship with dalits and backwards

अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दलित वर्ग पर केंद्र सरकार और भाजपा के खास ध्यान के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी इस वर्ग के लिये कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। रक्षाबंधन के अवसर पर हर साल होने वाले कार्यक्रमों को संघ इस बार दलित और पिछड़े वर्गो के बीच ले जा रहा है। संघ के एक पदाधिकारी ने ‘‘भाषा’’ को बताया कि संघ के स्वयंसेवकों द्वारा दलित और पिछड़े वर्गो की बड़ी आबादी वाली बस्तियों में रक्षाबंधन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संघ की हर जिले में रक्षाबंधन के पर्व पर कार्यक्रम की योजना है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आरएसएस वर्ष भर में 6 त्योहारों का आयोजन करता है । इनमें रक्षाबंधन, गुरू पूर्णिमा, नव वर्ष प्रतिपदा, हिन्दू साम्राज्य दिवस, विजय दशमी एवं मकर संक्रान्ति शामिल हैं । ऐसी तैयारी भी की जा रही है कि रक्षाबंधन से कुंभ मेले के आयोजन के बीच पड़ने वाले सभी त्योहारों के माध्यम से दलितों और पिछड़ों को जोड़ा जाए ।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद कुम्भ का आयोजन अगले वर्ष होगा। संघ पहले ही सामाजिक समरसता अभियान के तहत ‘‘ एक मंदिर, एक कुंआ और एक श्मशान को लेकर अभियान चला रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यवसायी स्वयंसेवकों के लिए विभाग स्तर पर प्राथमिक शिक्षा वर्ग और सभी नये स्वयंसेवकों के लिये संघ परिचय वर्गों के आयोजन को सक्रियता से आगे बढ़ाने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारी ने कहा कि सभी पक्षों को यह ध्यान में रखने की आवश्यकता है कि किसी भी कारण और व्यवहार से जनभावनाओं एवं समाज के सम्मान को ठेस न पहुंचे। युवाओं में पैठ को मजबूत बनाने की पहल का जिक्र करते हुए संघ के पदाधिकारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन केंद्र में रखकर महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के परिसर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


इसके तहत चयनित महाविद्यालयों की सूची तैयार की गई है और प्रत्येक में कार्यकर्ताओं की टोली के निर्माण का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के स्वरूप में भारत जागो दौड़, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, परिसर में चित्र अनावरण एवं उद्बोधन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में शाखा स्थान, साप्ताहिक मिलन एवं संघ मंडली के स्थानों में सामाजिक समरसता बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों को संघ से जोड़ने के लिये ‘स्वर गोविंदम्’’ घोष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed