{"_id":"56f2bed34f1c1b0c54f14d2b","slug":"trouble-in-hyderabad-central-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद विश्वविद्यालय में लगातार पैनी नजर रख रहा है एचआरडी मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद विश्वविद्यालय में लगातार पैनी नजर रख रहा है एचआरडी मंत्रालय
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध का जला छाछ फूंककर पीता है, हैदराबाद विश्वविद्यालय को लेकर यही स्थिति केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की भी है। मंत्रालय के कुलपति अयप्पा राव के लंबी छुट्टी से लौटने और कार्यभार संभालने के बाद वहां की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों का एक वर्ग अयप्पा राव के वापस आने का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार हम वहां के हालात को लेकर संवेदनशील हैं, लेकिन इसी के साथ शीर्ष स्तर पर उच्च स्तर की सतर्कता बरती जा रही है। गौरतलब है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला ने जनवरी में खुदकुशी कर ली थी। वेमुला की खुदकुशी के क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन और एचआरडी मंत्रालय द्वारा दबाव बनाने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
यह मुद्दा संसद में भी उठा था और मामले का खूब राजनीतिकरण भी हुआ। ऐसे में स्थिति की गंभीरता देखकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय लगातार विश्वविद्यालय में गतिविधि पर निगाह तो रख रहा है, लेकिन प्रकरण में पूरी सावधानी भी बरती जा रही है।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में जल्द ही राजनीतिक गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी वहां जाना चाह रहे हैं। अभी उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश की इजाजत नहीं मिल पाई है। समझा जा रहा है कि इसे लेकर जल्द ही राजनीति नया मोड़ ले सकती है। इसलिए मंत्रालय खामोशी से हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।