फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trivandrum Court has issued an arrest warrant for Congress MP Shashi Tharoor

शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, किताब में हिंदू महिलाओं को बदनाम करने का आरोप

Sat, 21 Dec 2019 08:53 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम Published by: देव कश्यप Updated Sat, 21 Dec 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Trivandrum Court has issued an arrest warrant for Congress MP Shashi Tharoor
Congress MP Shashi Tharoor - फोटो : ANI
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ शनिवार को त्रिवेंद्रम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शशि थरूर पर अपनी किताब में हिंदू महिलाओं को कथित रूप से बदनाम करने का आरोप है। उसी आरोप में उनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

 


इसके साथ ही कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के दौरान ट्विटर पर भारत का गलत नक्शा पोस्ट कर दिया। थरूर की इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। पोस्ट पर हो रहे विवाद के बाद होने के बाद थरूर ने शनिवार को ही पोस्ट को डिलीट कर दिया और दूसरा पोस्ट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने पहले जो नक्शा पोस्ट किया था, उसमें भारत के पूर्वी क्षेत्र को देश से अलग दिखाया गया था। इसमें उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में शनिवार को कोझिकोड में होने वाली रैली की जानकारी दी थी।

कांग्रेस सांसद के इस पोस्ट के बाद एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि यह पहली बार नहीं है और शायद आखिरी बार नहीं। वह कांग्रेस ही थी, जिसने पीओके को पाकिस्तान को दे दिया था। वे इसे अपनी उपलब्धि मानते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जो भारत का नक्शा ठीक से नहीं दिखा पाए, वो भारत को क्या बचाएंगे। 


थरूर ने अपने ट्वीट पर सफाई दी
इस गलती पर आलोचना के बाद थरूर ने नए ट्वीट में कहा कि मैं नक्शे के जरिए किसी क्षेत्र को नहीं, बल्कि भारत के लोगों को दर्शाना चाहता था। सांसद ने कहा कि भाजपा के ट्रोल्स को और ज्यादा घास डालने की मेरी कोई इच्छा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed