{"_id":"5a855abe4f1c1bb1208b9585","slug":"tripura-vidhansabha-election-narendra-modi-is-addressing-public-meeting-in-shantir-bazar-agartala","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा में PM मोदी बोले- सरकार में आने पर राजनीतिक हत्याओं की करवाएंगे हाई लेवल जांच ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा में PM मोदी बोले- सरकार में आने पर राजनीतिक हत्याओं की करवाएंगे हाई लेवल जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं और एक के बाद एक रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के शांतिर बाजार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, 'आज मैं बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने त्रिपुरा वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप लोगों ने आज एक नया इतिहास बना दिया है, त्रिपुरा के किसी कोने में, इतने बड़े जन-सागर का आशीर्वाद पाने का सौभाग्य पहले कभी किसी को नहीं मिला होगा जितना आज आप लोगों ने मुझे दिया है।'
विज्ञापन
उन्होंने त्रिपुरा की वाम सरकार सहित कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। पीएम ने कहा कि जब ये वाम दल के लोग निर्दोषों की हत्या करते हैं तो ये पक्का हो जाता है कि वो पराजय से कांप रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा, 'एक बार सरकार बनने के बाद हम राजनीतिक हत्याओं और पत्रकारों की हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच करवाएंगे। तुमने हमारे बूथ के कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा। तुम कार्यकर्ता से इतना डरते हो। कांग्रेस की सरकार का हाथ तुम पर था इसलिए हिंसा की राजनीति करते रहते थे। यहां काग्रेस कमिटी चुनाव लड़ने का नाटक कर रही है।'
विज्ञापन
Once we form the govt here we will conduct a high level probe into all the political killings & killings of journalists: PM Modi in Agartala #Tripura pic.twitter.com/sopfhIdIrm
— ANI (@ANI) February 15, 2018
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'वाम दलों ने 20-25 साल से यहां खूब मौज काटी है। अब समय आ गया है कि जनता सरकार से जवाब मांगेगी। अब सरकार को हिसाब देने का वक्त आ गया है। अब त्रिपुरा की जनता एक पल भी वाम दल की सरकार को सहने को तैयार नहीं है। हमारी सरकार 'न्यू इंडिया' के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन हम चाहते हैं कि एक आधुनिक और न्यू त्रिपुरा का भी निर्माण हो।'
उन्होंने आगे कहा 'कांग्रेस और वाम दल को अलग मत समझना, दोनों ही त्रिपुरा को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। आखिर क्या वजह है कि त्रिपुरा की सरकार न्यूनतम मजदूरी और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं कर रही है।'