{"_id":"681e5f6ffa70e3d58b0008e1","slug":"tripura-pradyot-manikya-called-pakistan-haven-for-terrorists-haven-india-fighting-against-propaganda-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: प्रद्योत किशोर माणिक्य बोले- पाकिस्तान आतंकियों की शरणस्थली; कहा- भारत प्रोपगैंडा के खिलाफ एकजुट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: प्रद्योत किशोर माणिक्य बोले- पाकिस्तान आतंकियों की शरणस्थली; कहा- भारत प्रोपगैंडा के खिलाफ एकजुट
सार
त्रिपुरा के नेता प्रद्योत किशोर माणिक्य ने पाकिस्तान को 'आतंकियों की शरणस्थली' बताया है। उन्होंने कहा, भारत पड़ोसी देश के हर प्रोपगैंडा के खिलाफ एकजुट है।
विज्ञापन
प्रद्योत देबबर्मा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के शाही परिवार के उत्तराधिकारी और टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने भारत सरकार के फैसलों का समर्थन करते हुए पाकिस्तान को आतंकियों की शरणस्थली बताया और बांग्लादेश को चेताते हुए कहा, 'बाप बाप होता है, और बच्चे को बाप से डरना चाहिए।' प्रद्योत ने फेसबुक पर लिखा कि उन्हें भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दिया गया जवाब गर्व से भर देता है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, मैं हमारी सेना को सैल्यूट करता हूं और भारत सरकार एवं पक्षी दलों का आभार व्यक्त करता हूं। जब पाकिस्तान हम पर हमले कर रहा है और हमारे खिलाफ दुष्प्रचार फैला रहा है, तब भारत सरकार, विपक्षी पार्टियां और सेना सब एकजुट होकर खड़ी हैं। इस समय राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम एक भारत हैं, एक लोग और एक राष्ट्र—आतंकी देश पाकिस्तान के खिलाफ।
विज्ञापन
प्रद्योत ने कहा कि पाकिस्तान भारत पर आरोप लगा रहा है कि उसने उनके नागरिकों को मारा है, लेकिन असलियत में “पाकिस्तान ने अपने आतंकियों को भेजकर हमारे नागरिकों को निशाना बनाया है। उन्होंने यह भी कहा, पाकिस्तान आतंकियों की धरती है। वहां के आतंकी ने ही उनकी पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो को मार डाला था। भारत ने जो जवाब दिया, वह एकदम सही है। भारत हमेशा मजबूती से बोलता है, और अभी वही हो रहा है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की ओर इशारा करते हुए प्रद्योत ने कहा: जो पड़ोसी देश (बांग्लादेश) पिछले एक साल से भारत विरोधी गतिविधियों को भड़का रहा है, उसके लिए भी यही संदेश है। सोशल मीडिया पर धमकियां देने से कुछ नहीं होगा।
बाप बाप होता है, और बच्चे को बाप से डरना चाहिए। उन्होंने बांग्लादेश के कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 1971 की घटना भूल गए हैं, जब पाकिस्तान सेना ने वहां के लोगों का नरसंहार और बलात्कार किया था। उन्होंने कहा, हम भारतीय हैं। मैं टिपरासा हूं और मुझे उस पर गर्व है। टिपरा मोथा पार्टी भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ खड़ी है। हम केवल विपक्षी पार्टी हीं, पहले भारतीय हैं। भारत के मुसलमान हमारे दुश्मन नहीं हैं, हमारे दुश्मन सीमा पार हैं।