फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura minister accuses TMP supporters of setting BJP office on fire

Tripura: मंत्री विकास देववर्मा का आरोप- टिपरा मोथा समर्थकों ने लगाई भाजपा दफ्तर में आग, भुगतना होगा अंजाम

Thu, 25 Sep 2025 01:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 Sep 2025 01:23 PM IST
सार

Tripura: त्रिपुरा के मंत्री विकास देववर्मा ने टीएमपी समर्थकों पर मंडवाई में भाजपा कार्यालय में आग लगाने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे हमलों से भाजपा कमजोर नहीं होगी। आगजनी में पार्टी का फर्नीचर, झंडे और पीएम मोदी व सीएम माणिक साहा के कटआउट जलकर खाक हो गए। मंत्री ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि राज्य में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Tripura minister accuses TMP supporters of setting BJP office on fire
विकास देववर्मा - फोटो : एक्स/विकास देबबर्मा

विस्तार

त्रिपुरा के जनजातीय कल्याण मंत्री विकास देववर्मा आरोप लगाया कि टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक दफ्तर में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा को कमजोर नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


आगजनी में फर्नीचर, पार्टी के झंडे खाक
मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार रात मंडवाई में भाजपा दफ्तर पर आग लगाने वालों को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। टिपरा मोथा पार्टी त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी है। देववर्मा ने बताया कि आगजनी में फर्नीचर, पार्टी के झंडे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री माणिक साहा के कटआउट जलकर खाक हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब एनआईए करेगी कन्नूर के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ की जांच, पूछताछ की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


'आग लगाने वालों को भुगतना होगा अंजाम'
उन्होंने कहा, टिपरा मोथा पार्टी के एक समूह ने मंडवाई में भाजपा दफ्तर में पेट्रोल डालकर आग लगाई। इस घटना में जो लोग शामिल हैं, उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पार्टी के कार्यालय और कार्यकर्ताओं पर ऐसे हमलों से भाजपा को कमजोर नहीं किया जा सकता है। बुधवार को देववर्मा ने पश्चिम त्रिपुरा जिले के मंडवाई में आग से जले भाजपा कार्यालय का दौरा किया। 

उन्होंने बताया कि इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है और पार्टी ने इस कृत्य में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। देववर्मा ने कहा, जिन लोगों ने पार्टी दफ्तर में आग लगाई है, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस कानून के अनुसार काम करेगी। जो लोग राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हाल ही में पश्चिम त्रिपुरा के हेजमारा में भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर भी टिपरा मोथा की आलोचना की थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed