Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA takes over probe into shootout between police and Maoists in Kannur forest

Kerala: अब एनआईए करेगी कन्नूर के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ की जांच, पूछताछ की तैयारी

Thu, 25 Sep 2025 11:09 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 Sep 2025 11:09 AM IST
सार

Kerala: एनआईए ने केरल के कन्नूर जिले के जंगल में नवंबर 2023 में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ की जांच संभाल ली है। मुठभेड़ के दौरान माओवादियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था और इसमें एक महिला माओवादी की बाद में मौत हो गई थी। यह केरल में माओवादियों से जुड़ा छठा मामला है, जिसे एनआईए देख रही है।

विज्ञापन
NIA takes over probe into shootout between police and Maoists in Kannur forest
एनआईए - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के कन्नूनरक जिले के उरुप्पुमकुट्टी जंगल में 13 नवंबर 2023 को पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ की जांच अपने हाथ में ली है। एनआईए ने हाल ही में इस मामले में फिर से प्राथमिकी दर्ज की है, जिसे कोच्चि स्थित एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


जांच के तहत एनआईए अब केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में गिरफ्तार या आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। यह मुठभेड़ उस समय हुई थी, जब केरल पुलिस ने की माओवादी विरोधी कमांडो इकाई 'थंडरबोल्ट' कन्नून के करिकोट्टाकारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नजेट्टिथोडु इलाके में जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात में नवरात्रि महोत्सव के दौरान बवाल, दो समुदायों में झड़प-पथराव और आगजनी; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी के मुताबिक, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आठ हथियारबंद अवैध रूप से जंगल में इकट्ठा हुए थे और उन्होंने पर पुलिस पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने गोलीबारी की, ताकि उन्हें सरकारी कामकाज से रोका जा सके। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), शस्त्र अधिनियम और केरल वन अधिनियम की धाराओं के तहत यह मामला दर्ज है। फिलहाल इस मामले में किसी भी व्य्कित को आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया है। 


मुठभेड़ के करीब एक महीने बाद प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के नेता जोगी ने बयान जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल महिला माओवादी कार्यकर्ता लक्ष्मी उर्फ कविता की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में यह सामने आया कि इस घटना में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की कबनी दलम इकाई शामिल थी, जो जंगल में बैठक कर रही थी। 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के दो पुलिसकर्मियों की सूचना देने पर मिलेगा दो लाख का इनाम, CBI ने की घोषणा
 
पिछले साल भी एनआईए ने एक अन्य मुठभेड़ की जांच संभाली थी। आठ नवंबर 2023 को वायनाड के थलप्पुझा में पुलिस और माओवादियों के बीच झड़पहुई थी। वह घटना कन्नूर मुठभेड़ से कुछ दिन पहले की थी। उस मामले में भी कई माओवादी  गिरफ्तार किए गए थे। केरल में माओवादियों से जुड़ा यह छठा मामला है, जिसे जांच एनआईए कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed