{"_id":"63d780fd37e77a5b944dfe2a","slug":"tripura-election-cm-manik-saha-file-nomination-from-bordowali-seat-assam-minipur-cm-present-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura Election: मुख्यमंत्री माणिक साहा ने किया नामांकन, असम और मणिपुर सीएम के साथ रोड शो में दिखाई ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura Election: मुख्यमंत्री माणिक साहा ने किया नामांकन, असम और मणिपुर सीएम के साथ रोड शो में दिखाई ताकत
Mon, 30 Jan 2023 02:21 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:21 PM IST
सार
नामांकन से पहले माणिक साहा ने रोड शो कर ताकत भी दिखाई। इस दौरान असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा और मणिपुर सीएम एन बिरेन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नामांकन करते त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने आज बारदोवली विधानसभा सीट से नामांकन किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले माणिक साहा ने रोड शो कर ताकत भी दिखाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य भी इस दौरान मौजूद रहे। बता दें कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है।
त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी आईपीएफटी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है। टीएमसी के 22 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार भी आज नामांकन दाखिल करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 54 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपत सीट से, प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी को बनमालीपुर, मिनारानी सरकार को बादारघाट, अंतरा देब सरकार को कमलासागर, हिमानी देबवर्मा को गोलाघाटी से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम माणिक साहा के सामने कांग्रेस ने आशीष कुमार साहा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के सीएम एसएस सुक्खू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम शामिल है।