फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Election 2023: Maximum number of women in fray from BJP, know the figures of CPM-Congress alliance

Tripura Election 2023: BJP से सबसे ज्यादा महिलाएं मैदान में, जानें CPM-कांग्रेस गठबंधन के आंकड़े

Thu, 16 Feb 2023 10:31 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 16 Feb 2023 10:31 AM IST
सार

त्रिपुरा में कुल 28.13 लाख वोटर्स हैं। इनमें 13 लाख 98 हजार 825 महिलाएं हैं और 14 लाख 14 हजार 576 पुरुष हैं।  मतलब महिला वोटर्स की संख्या करीब-करीब पुरुषों के बराबर ही है। हालांकि, महिलाओं को टिकट देने के मामले में जरूर राजनीतिक पार्टियां पीछे रहीं। 259 में से केवल 30 प्रत्याशी महिलाएं हैं। राजनीतिक पार्टियों ने तो काफी कम महिलाओं को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
Tripura Election 2023: Maximum number of women in fray from BJP, know the figures of CPM-Congress alliance
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। इस बार चुनाव में इन 60 सीटों पर 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के 55 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी पांच सीटें भाजपा ने सहयोगी आईपीएफटी के लिए छोड़ी हैं। कांग्रेस और सीपीआई(एम) का गठबंधन हुआ है। इसके तहत सीपीआई(एम) 43 और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट पर निर्दलीय को समर्थन दिया है। वहीं, एक-एक सीट पर लेफ्ट की बाकी पार्टियां चुनाव लड़ेंगी।  
विज्ञापन


त्रिपुरा के राजशाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रद्योत बिक्रम की नई पार्टी टिपरा मोथा भी इस बार चुनावी मैदान में है। टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ममता बनर्जी की टीएमसी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा 58 उम्मीदवार निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में नॉर्थ ईस्ट के इस छोटे से राज्य का चुनाव काफी रोचक हो गया है। 
विज्ञापन


अब चुनाव में आधी आबादी की भूमिका भी देख लेते हैं। त्रिपुरा में कुल 28.13 लाख वोटर्स हैं। इनमें 13 लाख 98 हजार 825 महिलाएं हैं और 14 लाख 14 हजार 576 पुरुष हैं।  मतलब महिला वोटर्स की संख्या करीब-करीब पुरुषों के बराबर ही है। हालांकि, महिलाओं को टिकट देने के मामले में जरूर राजनीतिक पार्टियां पीछे रहीं। 259 में से केवल 30 प्रत्याशी महिलाएं हैं। राजनीतिक पार्टियों ने तो काफी कम महिलाओं को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा ने सबसे ज्यादा महिलाओं को दिया टिकट
सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महिलाओं को टिकट दिया है। आइए जानते हैं किस पार्टी से कितनी महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं? 
 
पार्टी   कुल उम्मीदवार महिलाएं
भाजपा   55   12
सीपीआई (एम)   43   02
टिपरा मोथा   42 02
तृणमूल कांग्रेस 28   03
कांग्रेस   13 01
अन्य   78 10
कुल 259 30
                                               
                                                            
                                                            
                                                                
 

कितने पढ़े लिखे हैं त्रिपुरा के प्रत्याशी? 
आंकड़ों के अनुसार, कुल 259 प्रत्याशियों में से सबसे ज्यादा 65 उम्मीदवार स्नातक की श्रेणी में आते हैं। 55 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने 12वीं पास की है। 39 प्रत्याशी 10वीं और 36 आठवीं पास हैं। 22 उम्मीदवार ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं, जबकि 28 परास्नातक हैं। एक डॉक्टरेट और दो डिप्लोमाधारक प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। दो प्रत्याशी केवल साक्षर हैं, जबकि नौ पांचवीं पास। मतलब कुल मिलाकर कोई भी प्रत्याशी ऐसा नहीं है, जो अशिक्षित है। कुछ प्रत्याशियों की शिक्षा भले ही कम है, लेकिन है जरूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed