फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Election 2023 How To Check Name In Voter List How To Download Voter ID Card Online

Tripura Election: वोटर्स ध्यान दें... वोटरलिस्ट में नाम और बूथ चेक करना है? अपनाएं यह आसान तरीका

Thu, 16 Feb 2023 10:25 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 16 Feb 2023 10:25 AM IST
सार

आप तभी वोट डाल सकते हैं, जब आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा। इसलिए वोट डालने के लिए निकलने से पहले अपना नाम जरूर वोटर लिस्ट में चेक कर लें। आइए हम बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे अपना नाम वोटर्स लिस्ट में देख सकते हैं... 

विज्ञापन
Tripura Election 2023 How To Check Name In Voter List How To Download Voter ID Card Online
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा की सभी 60 सीटों पर आज मतदान जारी है। कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के 55 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं तो आईपीएफटी के पांच। कांग्रेस और सीपीआई(एम) का गठबंधन हुआ है। इसके तहत सीपीआई(एम) 43 और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट पर निर्दलीय को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


त्रिपुरा के राजशाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रद्योत बिक्रम की नई पार्टी टिपरा मोथा भी इस बार चुनावी मैदान में है। टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है। ममता बनर्जी की टीएमसी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा 58 उम्मीदवार निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन


ये दिन वोटर्स के लिए भी बहुत खास है। कुल 28 लाख 13 हजार 478 मतदाता त्रिपुरा में हैं, जिनमें से 14 लाख 14 हजार 576 पुरुष और 13 लाख 98 हजार 825 महिलाएं हैं। 77 किन्नर मतदाता हैं। 10,344 सर्विस वोटर हैं। 80 से अधिक आयु वर्ग में 38,039 मतदाता और 100 से अधिक आयु वर्ग के 679 मतदाता हैं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 65 हजार 44 है। मतलब इनकी उम्र 18-19 वर्ष के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आप तभी वोट डाल सकते हैं, जब आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा। इसलिए वोट डालने के लिए निकलने से पहले अपना नाम जरूर वोटर लिस्ट में चेक कर लें। आइए हम बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे अपना नाम वोटर्स लिस्ट में देख सकते हैं... 

 

जानिए मतदाता सूची में कैसे अपना नाम देख सकते हैं? 
अगर आपको मतदाता सूची में अपना नाम और बूथ संख्या मालूम करना है तो ये आसान तरीका अपना सकते हैं। आप अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप (Voter Helpline App) डाउनलोड कर लीजिए। यहां आप अपने विधानसभा क्षेत्र और खुद का नाम दर्ज करके ये पता कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? इसी एप के जरिए आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) पर जाकर भी ये जानकारियां हासिल कर सकते हैं। 
 
 

इनमें से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर डाल सकेंगे वोट

1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed