{"_id":"62f5148f3ddaf02dd01c529c","slug":"tripura-congress-mla-attacked-again-tension-in-majlispur-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा : कांग्रेस विधायक पर फिर हमला, मजलिसपुर में तनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा : कांग्रेस विधायक पर फिर हमला, मजलिसपुर में तनाव
Thu, 11 Aug 2022 08:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला
एन. अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 11 Aug 2022 08:09 PM IST
सार
त्रिपुरा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राखू दास ने आरोप लगाया कि बर्मन पर गुरुवार को कथित भाजपा समर्थकों ने पथराव और कांग्रेस नेताओं के वाहनों को निशाना बनाया, जिसमें बर्मन घायल हो गए।
विज्ञापन
Tripura Attack
- फोटो : ANI
विस्तार
त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता और कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक सुदीप रॉय बर्मन एक हमले में घायल हो गए। उनके सिर पर चोट लगी है। उन्हें तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया। इस कारण मजलिसपुर में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
त्रिपुरा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राखू दास ने आरोप लगाया कि बर्मन पर गुरुवार को कथित भाजपा समर्थकों ने पथराव और कांग्रेस नेताओं के वाहनों को निशाना बनाया, जिसमें बर्मन घायल हो गए।
विज्ञापन
मजलिसपुर के जिरानिया में हुए हमलों में दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। दास ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित बदमाशों ने कांग्रेस नेताओं पर अकारण हमला किया, जो 'भारत जोड़ो' रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद अगरतला वापस जा रहे थे।
विज्ञापन