फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Cong chief holds meet Tipra Motha supremo Pradyot Kishore Manikya Debbarma

Tripura: त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख ने की टिपरा मोथा सुप्रीमो से मुलाकात, अनिमेष देबबर्मा भी रहे मौजूद

Sat, 24 Feb 2024 01:56 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 01:56 AM IST
सार

संसदीय चुनाव से कुछ महीने पहले की यह बैठक पिछले साल के विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच पहली बातचीत है, जिसके दौरान टिपरा मोथा और कांग्रेस दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
Tripura Cong chief holds meet Tipra Motha supremo Pradyot Kishore Manikya Debbarma
सुदीप रॉय बर्मन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

त्रिपुरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार साहा और पार्टी के वरिष्ठ विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा के साथ बैठक की। इस दौरान विपक्षी नेता अनिमेष देबबर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


दरअसल, संसदीय चुनाव से कुछ महीने पहले की यह बैठक पिछले साल के विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच पहली बातचीत है, जिसके दौरान टिपरा मोथा और कांग्रेस दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


दिल्ली जाने का है कार्यक्रम
पत्रकारों से बात करते हुए देबबर्मा ने कहा, 'तय हुआ है कि वे आज की बैठक के नतीजे से पार्टी आलाकमान को अवगत कराएंगे। साथ ही हम भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए अपनी पार्टी की बैठक में इस पर चर्चा भी करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


देबबर्मा ने आगे बताया, 'आज हमारे कार्यालय में पीसीसी अध्यक्ष आशीष कुमार साहा और पार्टी के वरिष्ठ विधायक सुदीप रॉय बर्मन के साथ हमारी बैठक हुई। पीसीसी प्रमुख का लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने आगे कहा, 'यह निर्णय लिया गया है कि वे आज की बैठक के नतीजे के बारे में पार्टी आलाकमान को सूचित करेंगे और हम भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए अपनी पार्टी की बैठक में इस पर चर्चा भी करेंगे।'

कांग्रेस के एतिहासिक योगदान को स्वीकारा
देबबर्मा ने स्वदेशी लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) की स्थापना में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कारण हमारे पास टीटीएएडीसी है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कारण एसटी के लिए तीन अतिरिक्त आरक्षित सीटें हैं। कांग्रेस राज्य के मूल लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को समझती है।'


वहीं आशीष कुमार साहा ने कहा 'हमने आदिवासी लोगों की समस्याओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और टिपरा मोथा सुप्रीमो और विपक्षी नेता के साथ बैठक के दौरान विकास संबंधी चिंताओं को भी संबोधित किया। आज की बैठक के नतीजों से पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी को अवगत कराया जाएगा, जो कल दिल्ली में होने वाली है और उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed