फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura cm manik saha heartwarming gesture won praise on social media gave suprise littile girl

Tripura: सीएम मणिक साहा ने ट्रेन में मिली छोटी बच्ची को जन्मदिन पर दिया ऐसा तोहफा, लोग जमकर कर रहे तारीफ

Mon, 07 Aug 2023 09:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 07 Aug 2023 09:14 AM IST
सार

ऐसे समय में जब लोग राजनेता आम जनता से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में सीएम साहा के आम आदमी की तरह ट्रेन में सफर करने और आम जनता से बातचीत करने की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
tripura cm manik saha heartwarming gesture won praise on social media gave suprise littile girl
श्रीदिता दास के साथ मुख्यमंत्री माणिक साहा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के एक दिल को छू लेने वाले व्यवहार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल सीएम ने रविवार को एक छोटी बच्ची को ट्वीट कर सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि जिस बच्ची को सीएम ने बधाई दी, वह एक दिन पहले ही उन्हें ट्रेन में सफर के दौरान मिली थी। बच्ची से बातचीत के दौरान सीएम को पता चला कि रविवार को उसका जन्मदिन है। अब रविवार को जब सीएम ने बच्ची को जन्मदिन की बधाई दी तो लोग उनके मिलनसार व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला
मुख्यमंत्री माणिक साहा शनिवार को आम आदमी की तरह कुमारघाट से अगरतला ट्रेन से आ रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात ट्रेन में अपने परिवार के साथ सफर कर रही बच्ची श्रेयादिता दास से मुलाकात हुई। सीएम ने बच्ची के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान बच्ची ने बताया कि 6 अगस्त को उसका जन्मदिन है। सीएम ने इस बात का ध्यान रखा और रविवार को उन्होंने बाकायदा ट्वीट कर बच्ची के साथ अपनी तस्वीर को ट्वीट किया और जन्मदिन की बधाई दी। 
विज्ञापन


सीएम ने बच्ची को दी जन्मदिन की बधाई
सीएम ने ट्वीट में लिखा कि 'कल कुमारघाट से अगरतला लौटते वक्त मेरी इस छोटी बच्ची श्रेयादिता दास से बातें हुईं, जो कक्षा चार में पढ़ती है। बातचीत में पता चला कि बच्ची का आज जन्मदिन है। श्रेयादिता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बच्ची के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ
सीएम माणिक साहा के इस व्यवहार की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे समय में जब लोग राजनेता आम जनता से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में सीएम साहा के आम आदमी की तरह ट्रेन में सफर करने और आम जनता से बातचीत करने की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही  सीएम ने जिस तरह से बच्ची के जन्मदिन को याद रखते हुए उसे शुभकामनाएं देकर उसे यादगार बनाया, उसकी भी लोग तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed