फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura cm manik saha did surgery of 10 year old child in tmc video viral

Video: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने की 10 साल के बच्चे की सर्जरी, बोले- बहुत खुशी हो रही है

Wed, 11 Jan 2023 09:37 PM IST
नितिन गौतम अगरतला, अमर उजाला न्यूज डेस्क
अगरतला, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Jan 2023 09:37 PM IST
सार

Tripura: मुख्यमंत्री ने खुद ही बच्चे की सर्जरी करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 7 सदस्यों की टीम ने करीब एक घंटे तक बच्चे की सर्जरी की।

विज्ञापन
tripura cm manik saha did surgery of 10 year old child in tmc video viral
त्रिपुरा के सीएम ने की सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी राजनैतिक जिम्मेदारियों से इतर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने बुधवार को त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) में एक 10 साल के बच्चे की डेंटल सर्जरी की। बता दें कि माणिक साहा पेश से एक डॉक्टर हैं और लंबे समय तक मेडिकल क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। सीएम माणिक साहा ने 10 वर्षीय बच्चे अक्षित घोष की ओरल सिस्टिक लेसियन सर्जी की। अब मुख्यमंत्री की बच्चे की सर्जरी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे को मुंह के ऊपरी हिस्से में सिस्टिक ग्रोथ की समस्या थी। जिसके चलते बच्चे के साइनस की हड्डियां प्रभावित हो रहीं थी। ऐसे में मुख्यमंत्री माणिक साहा से परामर्श लिया गया, जो कि त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में इस विभाग के प्रोफेसर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद ही बच्चे की सर्जरी करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 7 सदस्यों की टीम ने करीब एक घंटे तक बच्चे की सर्जरी की। इस टीम में डॉ अमित लाल गोस्वामी, डॉ. पूजा देबनाथ, डॉ. रुद्र प्रसाद चक्रवर्ती, डॉ, स्मिता पॉल, डॉ. कंचन दास, डॉ. शर्मिष्ठा बानिक सेन और डॉ. बैशाली साहा मेडिकल टीम का हिस्सा रहे। 
विज्ञापन

 


सर्जरी के बाद बच्ची की हालत बेहतर हो रही है। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा कि लंबा ब्रेक लेने के बाद सर्जरी कर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद को कभी भी अपने पेशे से दूर महसूस नहीं किया। 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा हाल ही में उस वक्त भी सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने वामपंथी नेताओं से बीजेपी में शामिल होने की अपील की थी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी गंगा नदी की तरह है, जिसमें डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों से अपील करना चाहता हूं जो अब भी स्टालिन और लेनिन की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। बीजेपी गंगा नदी की तरह है अगर आप गंगा में स्नान करते हैं तो आपके सभी पाप दूर हो जाएंगे। 


त्रिपुरा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा राज्य में जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। 5 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस यात्रा की शुरुआत की थी। 12 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

तैयारियों का जायजा लेने चुनाव आयोग की टीम त्रिपुरा पहुंची
त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में आगामी तीन महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने चुनाव आयोग की एक टीम बुधवार को अगरतला पहुंची। इसके बाद टीम मेघालय और नगालैंड का दौरा करेगी। टीम का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कु्मार कर रहे हैं। दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे के पहले दिन टीम ने स्टेट गेस्ट हाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके बाद, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें हुईं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, और पुलिस नोडल अधिकारी ने चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आयोग को विस्तृत जानकारी मुहैया कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed