फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura CM biplab deb says internet is available in india during mahabharata and sanjay used it

'महाभारत काल में ही आया था इंटरनेट', त्रिपुरा के CM बोले तो गवर्नर ने मिलाया सुर में सुर

Wed, 18 Apr 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Wed, 18 Apr 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
tripura CM biplab deb says internet is available in india during mahabharata and sanjay used it

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के महाभारत वाले बयान पर राज्यपाल तथागत राय ने उनका पक्ष रखते हुए उनके बयान का समर्थन किया है। महाभारत के दौरान इंटरनेट अस्तित्व में था या नहीं इस बात पर कई तरह से बहस शुरू हो गई है। याद दिला दें कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब एक अजीबो गरीब बयान देकर विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने कहा था कि भारत में तकनीक का इतिहास काफी पुराना है और यहां इंटरनेट का अविष्कार लाखों साल पहले हो गया था। उन्होंने इसका प्रमाण देने के लिए महाभारत का उदाहरण पेश किया। तो उनके इस बयान का समर्थन करते हुए राज्यपाल ने उनके इस तर्क को सही ठहराया है। 

विज्ञापन

 


सीएम देब ने कहा कि अगर भारत के पास इंटरनेट की तकनीक नहीं होती तो, महाभारत में संजय धृतराष्ट्र को युद्ध का आंखों-देखा हाल कैसे बयां कर पाता? उन्होंने कहा कि देश के पास उस वक्त सेटेलाइट मौजूद थी और ये लाखों साल पहले तकनीक के मौजूद होने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लोग इसे नकार देते हैं, लेकिन यही सच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

tripura CM biplab deb says internet is available in india during mahabharata and sanjay used it
अपने तर्क पर सफाई देते हुए सीएम देब ने कहा कि छोटी सोच वाले इस सच पर विश्वास नहीं करेंगे। सीएम ने कहा कि लोग यहां काम करना चाहते हैं, लेकिन सपने दूसरे देशों के देखते हैं। न उलझें और न ही दूसरों को उलझाएं। 
 
सीएम देब ने आगे कहा कि मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैंने ऐसे देश में जन्म लिया है, जहां लाखों साल पहले ही अत्याधुनिक तकनीक मौजूद थी। जो देश खुद को तकनीक के माहिर बताते हैं, वह हमारे देश की प्रतिभा से खुद को इस क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं।

देब हाल ही में त्रिपुरा के सीएम बने हैं और वे अगरताला के प्रगना भवन पीडीएस सिस्टम के कार्यक्रम के दौरान भाषण देने गए थे। उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति काफी पुरा पुरानी है, लेकिन हम तकनीक का इस्तेमाल भी पुराने समय से करते आ रहे हैं। भारतीयों की प्रतिभा का उदाहरण उन्होंने दिया कि बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट के विकास में भारतीयों का अहम योगदान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed