फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura cm biplab deb said,Every house should have a cow

बिप्लब का एक और अजीबोगरीब बयान, अगर नौकरी की बजाय गाय पाली होती तो बैंक बैलेंस लाखों में होता

Sun, 29 Apr 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा Updated Sun, 29 Apr 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
tripura cm biplab deb said,Every house should have a cow

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि हर घर में गाय होना चाहिए। यहां 50 रुपये प्रति लीटर दूध मिलता है, लोग नौकरी के लिए 10 साल से घूमते रहते हैं वहीं अगर 10 साल गाय पाल लेते तो अपने आप 10 लाख का बैंक बैलेंस तैयार हो जाता। 

विज्ञापन


दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने कहा कि राज्य के युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए सालों तक राजनैतिक पार्टियों के पीछे भागते रहे और अपने जीवन के इतने साल बर्बाद कर दिए। अगर यही युवा इस दौरान पान की एक दुकान खोल लेते तो उनके बैंक बैलेंस में 10 लाख रुपए होते।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले भी सीएम देब ने कहा था कि अगर भारत के पास इंटरनेट की तकनीक नहीं होती तो महाभारत में संजय धृतराष्ट्र को युद्ध का आंखों-देखा हाल कैसे बयां कर पाता? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के पास उस वक्त सेटेलाइट मौजूद थी और ये लाखों साल पहले तकनीक के मौजूद होने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लोग इसे नकार देते हैं, लेकिन यही सच है। अपने तर्क पर सफाई देते हुए सीएम देब ने कहा कि छोटी सोच वाले इस सच पर विश्वास नहीं करेंगे। सीएम ने कहा कि लोग यहां काम करना चाहते हैं, लेकिन सपने दूसरे देशों के देखते हैं। न उलझें और न ही दूसरों को उलझाएं। 


त्रिपुरा सीएम बिप्लब ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं को भी तमाशा बताया था। उन्होंने 21 साल पहले डायना हेडेन को मिस वर्ल्ड चुने जाने पर सवालिया निशान लगाया था। हालांकि उन्होंने वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली ऐश्वर्या राय की तारीफ की थी और उन्हें भारतीय महिलाओं का सही प्रतिनिधि बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed