{"_id":"5b1fca134f1c1bb51e8b570d","slug":"tripura-cm-biplab-deb-demote-state-police-dgp-to-inspector-general-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा : अवैध तरीके से दिया गया था प्रमोशन, डीजीपी को डिमोट कर आईजी बनाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा : अवैध तरीके से दिया गया था प्रमोशन, डीजीपी को डिमोट कर आईजी बनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Updated Tue, 12 Jun 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
k nagraj
त्रिपुरा सरकार ने राज्य के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से डिमोट कर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बना दिया है। सीबीआई की ओर से आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप में उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने के बावजूद उसे तदर्थ आधार पर अवैध तरीके से प्रमोशन दिया गया था। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यहां इस बात की जानकारी दी।
यहां जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी के.नागराज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने व जांच जारी रहने के बावजूद उनको पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया था।
इसी वजह से सरकार ने तदर्थ प्रमोशन के खारिज करते हुए उनको दोबारा पुलिस महानिरीक्षक बना दिया। हैदराबाद में सीआरपीएफ का डीआईजी रहते समय वर्ष 2005 में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में नागराज को निलंबित भी किया गया था।