{"_id":"629b25bcb880ae5d174ef7d7","slug":"tripura-bjp-worker-injured-in-clash-with-cpi-m-supporters-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: भाजपा कार्यकर्ता ने तोड़ा दम, माकपा समर्थकों के साथ झड़प में हुआ था घायल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: भाजपा कार्यकर्ता ने तोड़ा दम, माकपा समर्थकों के साथ झड़प में हुआ था घायल
Sat, 04 Jun 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Jun 2022 02:58 PM IST
सार
पुलिस ने बताया, बीते बुधवार को राधानगर इलाके में भाजपा और माकपा समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए थे। प्रदीप डे गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा में भाजपा और माकपा समर्थकों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब सामने आ रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप डे की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दक्षिणी त्रिपुरा जिले के एसपी कुलवंत सिंह ने बताया, गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्रदीप डे को जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बताया, बीते बुधवार को राधानगर इलाके में भाजपा और माकपा समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। एसपी कुलवंत सिंह ने बताया मृतक प्रदीप डे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। दोषियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
कम से कम 10 लोग हुए थे घायल
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस को दोनों पक्षों के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।
विज्ञापन