{"_id":"62f5017dcd095302836d007f","slug":"tripura-assembly-elections-jp-nadda-will-reach-on-two-day-tour-from-august-27-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 27 अगस्त से दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे जेपी नड्डा, रैली को कर सकते हैं संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 27 अगस्त से दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे जेपी नड्डा, रैली को कर सकते हैं संबोधित
Thu, 11 Aug 2022 06:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला
एन. अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 11 Aug 2022 06:47 PM IST
सार
राज्य पार्टी उपाध्यक्ष रेबती त्रिपुरा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 27 अगस्त से त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर होंगे।
विज्ञापन
JP Nadda
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए 27 अगस्त को त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। राज्य मंत्रिमंडल में हालिया बदलाव को देखते हुए उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
राज्य पार्टी उपाध्यक्ष रेबती त्रिपुरा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 27 अगस्त से त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। दौरे के दौरान नड्डा चुनावी राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों पर पार्टी के पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
रेबती त्रिपुरा ने कहा कि हम एक रैली आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे विधानसभा चुनाव के लिए आईपीएफटी नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। बता दें कि नड्डा ने कोविड महामारी के कारण दो बार राज्य का दौरा रद्द किया था।
विज्ञापन