फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripple talaq issues have created a wave for BJP in Uttar pradesh

जानिए, ट्रिपल तलाक के मुद्दे ने कैसे पलटी भाजपा की किस्मत?

Fri, 17 Mar 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Fri, 17 Mar 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Tripple talaq issues have created a wave for BJP in Uttar pradesh

यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद विरोधी जहां अपनी खामियां ढूंढने में लगे हैं वहीं खबरनवीस रोज भाजपा की इस जीत के पीछे के कारणों की तलाश कर रहे हैं। कोई इसे मोदी लहर का नाम दे रहा है तो कोई सपा सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्‍था से बदहाल जनता का आक्रोश बता रहा है। लेकिन इससे इतर इस विशाल जीत के पीछे एक बड़ा कारण भी है और वो है ट्रिपल तलाक जैसे भावनात्मक मुद्दे पर भाजपा का स्टैंड जिसने उसे उदारवादी मुसलमानों और मुस्लिम महिलाओं के नजदीक तक पहुंचाने का काम किया।

विज्ञापन


चुनाव परिणामों के बाद आए आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि इस बार उन मुस्लिम इलाकों से भी भाजपा के लिए वोट पड़े जहां इसे अछूत समझा जाता था। इस जीत के बाद देखना रोचक होगा कि भाजपा का ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर अपने रुख पर कायम रहती है या फिर तमाम सियासी मुद्दों की तरह यह भी ठंडे बस्ते में चला जाता है।

विज्ञापन

तीन तलाक के मुद्दे ने भाजपा के पक्ष में बनाई भावनात्मक लहर

Tripple talaq issues have created a wave for BJP in Uttar pradesh

चुनावों में हार के बाद बेशक बसपा सुप्रीमो मायावती दावे कर रही हैं कि मुस्लिम बहुल इलाकों से भी भाजपा के लिए वोट पड़े हैं क्या कोई इस पर यकीन कर सकता है लेकिन प्रदेश का सियासी तापमान पढ़ने में चूकी मायावती यहीं बड़ी गलती कर बैठी हैं। क्योंकि मुस्लिम क्षेत्रों से भाजपा को पड़े वोट ईवीएम की कारस्तानी नहीं मुस्लिमों के बदलते सियासी मिजाज के प्रतीक हैं जिन्हें अब भाजपा से कोई परेशानी नहीं है।

चुनावी परिणाम के बाद आए आंकड़े इस बात की भलीभांति तस्दीक करते हैं, जहां मुस्लिम प्रभाव वाली सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवारों ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां तक की यूपी में ईवीएम से निकली पहली जीत में भी भाजपा ने मुस्लिम बहुल देवबंद से जीत की शुरूआत की।

इसके अलावा वेस्ट यूपी के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बुलंदशहर, बिजनौर, बरेली और आगरा जैसे मुस्लिम प्रभाव वाले जिलों में भी भाजपा दूसरे दलों पर भारी पड़ी। यहां भाजपा के सामने इक्का दुक्का सीटों पर ही अन्य प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसके अलावा प्रदेश की मुस्लिम बहुल 59 विधानसभा सीटों पर भाजपा पहले नंबर की पार्टी रही, खुद को मुस्लिमों की हितैषी कहने वाली सपा को यहां मुस्लिमों ने ही दूसरे नंबर पर धकेल दिया। 

मुस्लिम बहुल इलाकों से भी निकले भाजपा के लिए थोक वोट

Tripple talaq issues have created a wave for BJP in Uttar pradesh

मुस्लिम वोटरों के इस बदलते मिजाज के पीछे राजनीतिक पंड़ित तीन तलाक जैसे भावनात्मक मुद्दे को प्रमुख मानते हैं। ये एक ऐसा मुद्दा था जिसे भाजपा ने जितनी संजीदगी के साथ उठाया उतनी ही सावधानी भी बरती। भाजपा खुलकर इस मुद्दे पर आगे नहीं आई लेकिन कोर्ट के द्वारा इसे पूरा तूल दिया जाता रहा।

ट्रिपल तलाक ही एक ऐसा मुद्दा है जिससे मुस्लिम महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं, इसके अलावा उदार मुस्लिम भी अब इससे मुक्ति चाहता है। क्योंकि कहीं न कहीं उसकी बेटी या बहन भी जाने अनजाने इसका शिकार बनती रही हैं। ऐसे में हर कोई अब इससे निजात चाहता है।

हालांकि बिरादरी में बदनामी और विरोध के डर से खुलकर अधिकतर मुस्लिम इस पर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन उन्होंने भाजपा को समर्थन देकर इस मुद्दे पर अपने इरादे जता दिए हैं। माना जाता है कि मुस्लिम महिलाओं ने बड़ी संख्या में इस मुद्दे पर भाजपा को अपना समर्थन दिया है। मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा को थोक के भाव पड़े वोट तो इस ओर ही इशारा करते हैं। विरोधी दलों की इस मुद्दे पर भाजपा की मुखालफत का फायदा भी पार्टी को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed