{"_id":"5d3780d78ebc3e6cbc339d88","slug":"trinamool-congress-worker-murdered-in-west-bengal-tmc-alleged-bjp-refuses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी ने लगाया आरोप, भाजपा ने किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी ने लगाया आरोप, भाजपा ने किया इनकार
Wed, 24 Jul 2019 03:19 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की पीट पीटकर हत्या कर दी गई जिसके बाद पुलिस ने छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी। टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
राज्य में सत्ताधारी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर 21 जुलाई को कोलकाता में मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा संबोधित शहीद दिवस रैली में हिस्सा लेने के लिए लालचंद बाग की हत्या करने का आरोप लगाया। भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार, गोघट एक खंड के नाकुंडा गांव निवासी बाग(40) की सोमवार रात तब पिटाई की गई जब वह एक बाजार से घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि बाग को आरामबाग सब डिविजनल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक तथागत बसु ने कहा कि बाग के पिता की 27 व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत पर अभी तक छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है। इस बीच, भाजपा के आरामबाग संगठन जिला अध्यक्ष बिमान घोष ने कहा कि बाग की मृत्यु राज्य में सत्ताधारी पार्टी के भीतर अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है।