{"_id":"635415b1072b7f07be33722c","slug":"trinamool-congress-general-secretary-abhishek-banerjee-eye-operation-successfully","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव की आंख का सफल ऑपरेशन, जल्द कोलकाता लौटेंगे अभिषेक बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव की आंख का सफल ऑपरेशन, जल्द कोलकाता लौटेंगे अभिषेक बनर्जी
Sat, 22 Oct 2022 09:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:39 PM IST
सार
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की आंख का शनिवार को सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया। जिसके बाद अब वे जल्द कोलकाता लौट सकते हैं।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : facebook.com/AbhishekBanerjeeOfficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काफी लंबे समय से आंख की समस्या का सामना कर रहे तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की बाईं आंख का शनिवार को सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया। वह इसके लिए अमेरिका गए थे। जहां के जांस हापकिन्स अस्पताल में उनकी आंख का ऑपरेशन किया गया। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। वे फिलहाल स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जल्द कोलकाता लौट सकते हैं अभिषेक
पार्टी सूत्रों ने शनिवार को उनके ऑपरेशन के सफल होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संभावना है कि वह काली पूजा- दिवाली से पहले कोलकाता लौट आएंगे। हालांकि डॉक्टरों ने अभी उन्हें कुछ दिनों तक आंख का खास ख्याल रखने को कहा है। उन्हें धूल और धूप से आंखों को बचाकर रखना होगा।
विज्ञापन
सड़क हादसे में आई थी आंख में चोट
गौरतलब है कि अभिषेक अक्टूबर 2016 में मुर्शिदाबाद में एक पार्टी की बैठक से कोलकाता वापस जाते समय रास्ते में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिंगूर के पास दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर तृणमूल सांसद की कार सड़क किनारे दूध वैन से टकराकर पलट गई थीं। हादसे में तृणमूल सांसद की बाईं आंख के नीचे की आर्बिटल बोन (आंख की हड्डी) टूट गई थी। तभी से अभिषेक आंख की समस्या से जूझ रहे हैं। इलाज के लिए वे कई बार दुबई भी गए। इसके बाद अभिषेक को मार्च 2020 में सर्जरी के लिए अमेरिका जाना था, लेकिन कोविड के चलते इसे दो साल के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन