फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   trinamool congress deligation meets prime minister with request to change west bengal name to bangla

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने की प्रधानमंत्री से की मांग

Wed, 24 Jul 2019 08:24 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 24 Jul 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
trinamool congress deligation meets prime minister with request to change west bengal name to bangla
टीएमसी सांसद प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान - फोटो : ANI
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलने के लिए कदम उठाए जाएं। यह मांग केंद्र सरकार के पास लंबित है।
विज्ञापन


लोकसभा सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि पश्चिम बंगाल का नाम बांग्ला करने के लिए विधेयक लेकर आएं।
विज्ञापन



राज्य का नाम बदलने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार को लिखे गए सभी पत्र भी उन्होंने प्रधानमंत्री को सौंपे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के समक्ष सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश के मुद्दे को भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने भी बुधवार को शून्यकाल के दौरान राज्य का नाम बदलने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि कोई भी भौगोलिक क्षेत्र कभी भी पूर्वी बंगाल के नाम से नहीं जाना जाता था। बांग्ला शब्द या बांग्ला क्षेत्र का अर्थ है ऐसे समझा जाता है कि बंगा से निकला है। यह द्रविड़ जनजाति थी जो एक हजार ईसा पूर्व से इस क्षेत्र में बस गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed