{"_id":"6003fab20be57025e541aa84","slug":"trinamool-congress-appoints-birbhum-mp-satabdi-roy-as-vice-president-of-party-west-bengal-unit-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय को मिला 'बगावती तेवर' का इनाम, पार्टी ने दी ये जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय को मिला 'बगावती तेवर' का इनाम, पार्टी ने दी ये जिम्मेदारी
Sun, 17 Jan 2021 02:38 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बीते शुक्रवार को शताब्दी बगावती तेवरों को लेकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं पर खुद को नीचा दिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर एलान करने का फैसला लिया था। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी से बात करने के बाद उनके तेवर नरम पड़ गए थे।
विज्ञापन
बनर्जी से बात करने के बाद उन्होंने कहा था, 'मैंने आज अभिषेक बनर्जी से बात की और उन्होंने उन मुद्दों को समझा जो मैंने उठाए थे। मैं कल दिल्ली नहीं जा रही हूं। मैं तृणमूल के साथ ही रहूंगी।' बता दें कि रॉय के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं जिसपर अब उन्होंने विराम लगा दिया है। अब पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
Trinamool Congress appoints Birbhum MP Shatabdi Roy as vice-president of the party's West Bengal unit.
— ANI (@ANI) January 17, 2021
विकल्प तलाशने के बजाय पार्टी के भीतर रखें बात
शताब्दी रॉय ने रविवार को कहा कि जिन्हें पार्टी से दिक्कत है, वह अन्य विकल्प तलाशने के बजाय पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें। आज जब टीएमसी कठिन समय से गुजर रही है तो दूसरी पार्टी में जाना अनैतिक होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी से बात के बाद बदले शताब्दी रॉय के तेवर, कहा- तृणमूल के साथ ही रहूंगी
रॉय ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट में टीएमसी नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा, जिस तरह युवा नेता ने उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया, उससे वह खुश हैं। सारे मतभेद सुलझा दिए गए हैं। पार्टी इन मुद्दों को देखेगी।
उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहती हूं कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो पार्टी के भीतर चर्चा करें। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ शताब्दी ने शुक्रवार को दो घंटे बैठक की थी, जिसके बाद उन्होंने टीएमसी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया था।