फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trilochan Kanungo: Former Odisha leader Trilochan Kanungo passed away, CM and other leaders expressed grief

Trilochan Kanungo: ओडिशा के पूर्व नेता त्रिलोचन कानूनगो का निधन, मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

Fri, 21 Apr 2023 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Apr 2023 02:20 PM IST
सार

त्रिलोचन कानूनगो के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य नेताओं ने शोक जताया है। सीएम पटनायक ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार दिन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trilochan Kanungo: Former Odisha leader Trilochan Kanungo passed away, CM and other leaders expressed grief
Trilochan Kanungo - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और अनुभवी बीजद नेता त्रिलोचन कानूनगो का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 82 साल के थे और अपनी पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियों के साथ रहते थे। तीन बार के बिधायक और एक बार सांसद रह चुके त्रिलोचन कानूनगो 30 मार्च से ही एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। उनका छोटा भाई पंचानन कानूनगो एक कांग्रेसी नेता है। 
विज्ञापन


त्रिलोचन कनूनगो कटक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और राज्य वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष थे। उनका जन्म 24 नवंबर 1940 में कटक जिले के बड़ामुलेई गांव में हुआ था। पिछले कुछ सालों से वह कटक शहर के शेख बाजार इलाके में रह रहे थे। 
विज्ञापन


उनके निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार दिन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अपने ट्विटर अकाउंट में उन्होंने कहा- "वरिष्ठ राजनेता और पूर्व सांसद त्रिलोचन कनूनगो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के अलावा  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य नेताओं ने भी त्रिलोचन कानूनगो के निधन पर शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed