{"_id":"5cf7b73dbdec22076b5f0dff","slug":"trial-runs-of-vande-bharat-type-semi-high-speed-train-between-mumbai-to-pune-nashik-vadodara","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह से मुंबई-पुणे और नासिक-वडोदरा के बीच चलेगी वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले सप्ताह से मुंबई-पुणे और नासिक-वडोदरा के बीच चलेगी वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन
Wed, 05 Jun 2019 08:30 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की कामयाबी से उत्साहित रेलवे मुंबई से पुणे, नासिक और वडोदरा के बीच ऐसी सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें चलाने की संभावना तलाशने की योजना बना रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस से नई दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा का समय 40 फीसदी घट गया है।
रेलवे बोर्ड के सदस्य (रॉलिंग स्टॉक) राजेश अग्रवाल ने कहा कि हम यह पता करना चाहते हैं कि क्या ऐसी ही ट्रेन मुंबई से पुणे, मुंबई से नासिक, मुंबई से बड़ौदा (वडोदरा) के बीच भी चलायी जा सकती है, अगले हफ्ते से प्रयोग के तौर पर ऐसी ट्रेनें चलेंगी।
भारत सरकार के पदेन सचिव अग्रवाल ने कहा कि हम वंदे भारत के पैटर्न पर अगले हफ्ते से ऐसी ट्रेनों का प्रायोगिक परीक्षण शुरू करने जा रहे हैं। एक एसी ईएमयू रेक और एक गैर एसी मेमू रेक मध्य और पश्चिम रेलवे को दिये जायेंगे। यदि परीक्षण योजना के हिसाब से सही रहा तो हम मुंबई से पुणे, और नासिक के बीच यात्रा का समय घटाकर दो घंटे से कम कर लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय अबतक नहीं लिया गया है। फिलहाल हम केवल संभावना तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल मार्गों पर अत्यधिक यातायात और ट्रैकों समेत बुनियादी ढांचों का उन्नयन रेलवे के सामने बड़ी चुनौतियां हैं।
अग्रवाल ने यह भी कहा कि मार्च 2020 के आखिर तक, रेलवे ने मुंबई में 12 एसी लोकल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इनमें से मध्य और पश्चिमी उपनगरीय लाइनों दोनों पर छह-छह ट्रेनें होंगी।