फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tree branch falls in Taj Mahal, four tourists injured.

ताजमहल में पेड़ की डाल गिरने से चार पर्यटक जख्मी

Mon, 02 May 2016 06:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 02 May 2016 06:30 AM IST
विज्ञापन
Tree branch falls in Taj Mahal, four tourists injured.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ताजमहल में रविवार को झारखंड के पर्यटकों का ग्रुप हादसे का शिकार हो गया। आरओ प्लांट के पास पेड़ की डाल टूटकर पर्यटकों पर गिर गई।
विज्ञापन


इसमें महिला के पैर में फ्रेक्चर हो गया, जबकि चार बच्चों को भी चोटें आईं। सीआईएसएफ और एएसआई कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

झारखंड से मोहम्मद कासिम अपने परिवार के साथ ताज देखने आए थे। उनके साथ पत्नी नसरीन बेगम, बच्चे नौशीन बानो, फरहान, फैजान, सोनी और रेहान थे।
 

झारखंड के पर्यटकों का ग्रुप हादसे का शिकार

Tree branch falls in Taj Mahal, four tourists injured.
दोपहर तकरीबन ढाई बजे ताज देखने के बाद परिवार के सदस्य शू रेक के पास लगे आरओ प्लांट से पानी पीने को रुके थे। तभी वहां पेड़ की डाल उनके ऊपर गिरी।

चीखपुकार मचने पर अन्य पर्यटकों ने डाल के नीचे दबे बच्चों और नसरीन को बाहर निकाला। नसरीन के पैर में फेक्चर हो गया, जबकि बच्चों को भी चोटें आईं।

कासिम के भी खरोंच आईं। इसकी जानकारी होने पर एएसआई और सीआईएसएफ के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल पर्यटकों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed