{"_id":"638a3089648a80713c38014a","slug":"travel-time-across-major-traffic-corridors-in-bengaluru-has-come-down-by-nearly-50-per-cent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स में भीड़ कम करने के लिए पुलिस ने कसी कमर, अब पहले से कम देर जाम में फंस रहे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स में भीड़ कम करने के लिए पुलिस ने कसी कमर, अब पहले से कम देर जाम में फंस रहे लोग
Fri, 02 Dec 2022 10:37 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:37 PM IST
सार
विशेष आयुक्त (यातायात) डॉ. एम. ए. सलीम ने अधिकारियों से कुछ उपायों को लागू करने के अलावा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, पीक आवर्स के दौरान मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध और इस तरह के नियमों अब सख्ती से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
traffic jam new
- फोटो : istock
विस्तार
बेंगलुरू शहर के ट्रैफिक कॉरिडोर में यात्रा के समय में करीब पचास फीसदी कमी आई है। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दस दिनों में मॉर्निंग पीक आवर्स के दौरान शहर के नौ प्रमुख ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स में यात्रा का समय आधा हो गया।
विज्ञापन
नव नियुक्त विशेष आयुक्त (यातायात) डॉ. एम. ए. सलीम ने अधिकारियों से कुछ उपायों को लागू करने के अलावा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, पीक आवर्स के दौरान मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध और इस तरह के नियमों अब सख्ती से लागू किया जा रहा है और इसके परिणाम सामने आए हैं। हमने व्यस्त जंक्शनों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों को भी तैनात किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्होंने भीड़ के आधार पर कॉरिडोर को प्राथमिकता दी है और अन्य कॉरिडोरों में ट्रैफिक कम करने के उपाय जारी हैं। उन्होंने बताया, जिन नौ कॉरिडोर में उपायों को लागू किया गया है, वे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले थे।
विज्ञापन