फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   transmission interconnection system dedicated to india and bangladesh

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा सीमा पार ट्रांसमिशन इंटर कनेक्शन प्रणाली समर्पित

Wed, 23 Mar 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
transmission interconnection system dedicated to india and bangladesh
- फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से भारत और बंग्लादेश के बीच दूसरा सीमा पार ट्रांसमिशन इंटर कनेक्शन प्रणाली समर्पित किया। इससे त्रिपुरा में सूर्यमणीनगर बंग्लादेश के दक्षिण कोमिल्ला से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और अगरतला के बीच दस जीबीपीएस इंटरनेट कनेक्टिविटी का ट्रांसमिशन भी समर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस कदम को भारत और बंग्लादेश के संबंधों में ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने बंगबंधु शेख मुजिबुर्रहमान के भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध की याद दिलायी।
विज्ञापन


उन्होंने हाल में दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्र खोले जाने का स्वागत किया और बंगबंधु के विजन और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पूर्वी भाग में नया इंटरनेट गेटवे खुलने को अत्यधिक महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों को लाभ होगा क्योंकि संचार में वृद्धि होगी। उन्होंने हाल में दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के विभिन्न माध्यमों की चर्चा की। इनमें सड़क संपर्क और डिजिटल संपर्क शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने बंगबंधु सटेलाइट लांच करने में बंग्लादेश को समर्थन देने की पेशकश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed