{"_id":"5749f8c54f1c1b9b37691ad3","slug":"transgender-get-bpl-status-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा सरकार की बड़ी पहल, अब ट्रांसजेंडर बीपीएल दर्जे में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा सरकार की बड़ी पहल, अब ट्रांसजेंडर बीपीएल दर्जे में
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 08:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर
- फोटो : डेमो पिक
ओडिशा सरकार ने शनिवार को राज्य के ट्रांसजेंडर को गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन-यापन करने वालों का दर्जा दे दिया। इसके साथ ही वह गरीबों को मिलने वाले सभी लाभ के हकदार होंगे।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास मंत्री उषा देवी ने शनिवार को पत्रकारों को इस आशय की जानकारी दी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा के अन्य योजनाओं का लाभ भी इन्हें मिलेगा।
विज्ञापन
ऑल ओडिशा ईनच एंड ट्रांसजेंडर एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रताप साहू ने कहा कि हम खुश हैं कि ओडिशा सरकार देश की पहली सरकार है जिसने ट्रांसजेंडर को बीपीएल का दर्जा दिया है। इसके साथ ही राज्य के 22000 ट्रांसजेंडर सरकार के इस फैसले से लाभांवित होंगे।
विज्ञापन