{"_id":"6481e2e2fda96dad5d075643","slug":"transfer-of-ips-officers-b-srinivasan-appointed-as-dg-of-puducherry-police-news-and-updates-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer : बी श्रीनिवासन पहुंचे पुडुचेरी, अनिल शुक्ला बने मिजोरम पुलिस के प्रमुख, पढ़ें किसका-कहां हुआ तबादला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Transfer : बी श्रीनिवासन पहुंचे पुडुचेरी, अनिल शुक्ला बने मिजोरम पुलिस के प्रमुख, पढ़ें किसका-कहां हुआ तबादला
Thu, 08 Jun 2023 07:47 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:47 PM IST
सार
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी श्रीनिवासन को गुरुवार को पुडुचेरी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। वहीं आईपीएस अधिकारी अनिल शुक्ला को मिजोरम का पुलिस प्रमुख भी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
भारत सरकार ने विभिन्न आईपीएस ऑफिसर के तबादले पर मुहर लगा दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी श्रीनिवासन को गुरुवार को पुडुचेरी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
बी श्रीनिवासन ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया शाखा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। श्रीनिवासन मनोज कुमार लाल की जगह लेंगे जिन्हें आगे की पोस्टिंग के लिए दिल्ली बुलाया गया है। श्रीनिवासन 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी है।
विज्ञापन
इसी के साथ गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारी अनिल शुक्ला को मिजोरम का पुलिस प्रमुख भी नियुक्त किया है। शुक्ला ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवाद संबंधी अपराधों की जांच की थी और अपने कार्यकाल के दौरान अलगाववादियों पर एक बड़ी कार्रवाई की थी। उन्होंने देवेश चंद्र श्रीवास्तव की जगह पदभार ग्रहण किया है जिन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के महानिदेशक के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, अरुणाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत एजीएमयूटी के 1992 के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को आगे की पोस्टिंग के लिए दिल्ली बुलाया गया है। उनकी जगह 1994 बैच के अधिकारी आनंद मोहन लेंगे।
एक अन्य तबादले में 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज ठाकुर को आगे की पोस्टिंग के लिए दिल्ली स्थानांतरित किया गया है। वह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।