{"_id":"5ec5f06f8ebc3e90a9391c22","slug":"trains-to-run-from-jun-1-to-have-ac-non-ac-coaches-booking-from-today-10-am-21-may-says-indian-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: एक जून से चलेंगी यात्री ट्रेनें, टिकटों की बुकिंग शुरू, इन नियमों का रखना होगा ध्यान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railways: एक जून से चलेंगी यात्री ट्रेनें, टिकटों की बुकिंग शुरू, इन नियमों का रखना होगा ध्यान
Thu, 21 May 2020 10:18 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 21 May 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
रेलवे ने बुधवार को उन 100 जोड़ी यात्री ट्रेन की सूची जारी की जिनका परिचालन एक जून से होगा। इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे पहले जारी एक बयान में रेलवे ने कहा था कि ये ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी। किंतु बुधवार को उसने कहा कि इन ट्रेनों में एसी और गैर एसी, दोनों तरह के कोच होंगे जो पूरी तरह से आरक्षित होंगे।
विज्ञापन
रेलवे ने कहा कि सामान्य श्रेणी के यान भी पूरी तरह से बैठने के लिए आरक्षित होंगे। इन ट्रेनों में कोई भी कोच अनारक्षित नहीं होगा। इन ट्रेनों का किराया सामान्य होगा। आरक्षित सामान्य कोच के लिए दूसरी श्रेणी की बैठने वाली सीट का किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सभी यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई जाएगी तथा इन ट्रेनों का संचालन एक जून से शुरू होगा। इनके लिए आरक्षण शुरू हो चुका है। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों के लिए ई टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप से ही जारी किए जाएंगे। इनके लिए आरक्षण केंद्रों या रेलवे स्टेशनों से कोई टिकट जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उसने कहा कि अग्रिम आरक्षण अवधि अधिकतम 30 दिन रहेगी तथा वर्तमान नियमों के तहत आरएसी और प्रतीक्षा सूची बनेगी। बहरहाल, प्रतीक्षा सूची वाले टिकट धारकों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों के लिए कोई अनारक्षित टिकट नहीं जारी किए जाएंगे और ना ही ट्रेन पर सवार होने के बाद कोई टिकट दिया जाएगा।
यहां क्लिक कर देखें ट्रेनों की सूची