{"_id":"5bf7cf7dbdec22418454f661","slug":"train-to-assam-bengaluru-tinsukia-superfast-express-goes-without-engine-for-2-kilometer","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 किलोमीटर तक बिना इंजन के चली सुपरफास्ट ट्रेन, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2 किलोमीटर तक बिना इंजन के चली सुपरफास्ट ट्रेन, टला बड़ा हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 23 Nov 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम बंगाल में बेंगलुरू-तिनसुकिया में सवार यात्रियों की उस समय सांसे अटक गई जब ट्रेन बिना इंजन के दो किलोमीटर तक पटरी पर दौड़ती रही। 21 बोगियों वाली गाड़ी का इंजन उससे अलग हो गया। ट्रेन में सवार यात्रियों के लिए गुरुवार का दिन काफी भयानक रहा। यात्रियों की उस समय सांस में सांस आई जब ट्रेन अलीपुरद्वार के मदारीहाट स्टेशन से कुछ दूरी पर जाकर रुकी।
विज्ञापन
यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे की है। यह ट्रेन असम जा रही थी तभी अचानक ट्रेन का इंजन उससे अलग हो गया। ड्राइवर को इस बात का अहसास लगभग 5-7 मिनट बाद हुआ। ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना अलीपुरद्वार डिविजन के अधिकारियों को दी। ट्रेन रुकने के बाद भी ट्रेन में सवार यात्री के चेहरों पर डर साफ तौर पर देखा जा सकता था।
विज्ञापन
सौभाग्य की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एसी स्पेशल ट्रेन से इंजन अलग होने के बाद वह धीरे-धीरे अपने आप रुक गई। इंजन जिस समय ट्रेन से अलग हुआ उस समय ट्रेन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। ट्रेन के रुकने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बोगियों से इंजन को जोड़ा। ठीक तरह से जांच करने के बाद दोपहर के ढाई बजे ट्रेन को रवाना किया गया। कपलिंग टूटने की वजह से इंजन बोगियों से अलग हो गया था।
विज्ञापन