{"_id":"570c69244f1c1b05504a6ac1","slug":"train-reached-to-latur-with-five-lakh-litres-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे से त्रस्त लोगों के लिए 5 लाख लीटर पानी लेकर लातूर पहुंची ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सूखे से त्रस्त लोगों के लिए 5 लाख लीटर पानी लेकर लातूर पहुंची ट्रेन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
5 लाख लीटर पानी लेकर लातूर पहुंची ट्रेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के लातूर में पानी का संकट झेल रहे लोगों के लिए पानी लेकर ट्रेन पहुंच चुकी है। इस ट्रेन में कुल 10 डिब्बे हैं, जिनमें से हर किसी में 50 हजार लीटर पानी है। इस तरह ये ट्रेन 5 लाख लीटर पानी लेकर लातूर पहुंची है। लातूर के लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए महाराष्ट्र सरकार रेल मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है।
विज्ञापन
ट्रेन से पानी लातूर के सूखे कुओं में डाला जा रहा है। इस पानी को कुओं से टैंकर में भरकर स्वच्छ करने के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे लातूर के लोगों को वितरित किया जाएगा। ट्रेन से भेजा जा रहा पानी पीने योग्य नहीं है, इसलिए उसे पहले साफ किया जाएगा फिर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
लातूर के नगर निगम आयुक्त सुधाकर तेलंग ने कहा कि ट्रायल रन के तौर पर की गई इस शुरुआत के तहत 5 लाख लीटर पानी पहुंच चुका है। जब ये सेवा सही से शुरू हो जाएगी तो लातूर को हर रोज तकरीबन 25 लाख लीटर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि लातूर में सूखे से लोग इतना अधिक त्रस्त हैं कि वे दिन रात सारा काम छोड़कर सिर्फ पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। 20-20 किलोमीटर दूर से पानी टैंकरों में भरकर पहुंचाया जा रहा था, लेकिन ये टैंकर भी लोगों की प्यास बुझाने में नाकाफी थे। इसी के चलते महाराष्ट्र सरकार ने रेल मंत्रालय के साथ मिलकर ट्रेन के जरिए पानी लातूर तक पहुंचाने का फैसला लिया है।
सूखे से परेशान होकर लातूर के बहुत से लोग घर गांव छोड़कर भी जा चुके हैं। वहीं बहुत से अन्य लोग गांव छोड़ने की तैयारी में हैं। लोगों के पास नहाने और कपड़े धोने के लिए भी पानी नहीं है।
#WATCH: Ten Railway wagons with 50000 litres of drinking water each, reached drought hit Latur (Maharashtra).https://t.co/nxFp3MglfO
— ANI (@ANI_news) April 12, 2016