{"_id":"57ae39e44f1c1be15bee6bfb","slug":"train-derailed-near-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया के पास मालगाड़ी पटरी, से उतरी, ट्रेनें जहां की तहां खड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बलिया के पास मालगाड़ी पटरी, से उतरी, ट्रेनें जहां की तहां खड़ी
ब्यूरो /अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 13 Aug 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार जा रही मालगाड़ी देर रात बांसडीह के पास पटरी से उतर गई। इससे बिहार जाने वाली कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गई हैं। बलिया से रेलवे अधिकारियों का एक दल बांसडीह के लिए रवाना हो गया है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण पटरी टूटना है या कुछ और, रेलवे इस बारे में अभी कुछ नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बलिया-छपरा रेलमार्ग पर छपरा जा रही मालगाड़ी रात एक बजे पटरी से उतर गई। दुर्घटना के समय मालगाड़ी की रफ्तार धीमी थी, इसलिए इंजन एवं डिब्बों को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची, लेकिन पटरी काफी दूर तक उखड़ी गई। चालक एवं गार्ड ने फौरन बांसडीह और बलिया स्टेशन को मालगाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद बिहार से आ रही एवं बिहार जा रही ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। मडुवाडीह-गोरखपुर-छपरा एक्सप्रेस बलिया स्टेशन पर खड़ी कर दी गई। बलिया से रेलवे अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों के दल को रवाना कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक उक्त रूट पर संचालन ठप है।
विज्ञापन