{"_id":"647d77a1ef10305824081a55","slug":"train-accident-in-odisha-goods-train-derails-in-bargarh-news-updates-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident: बालासोर हादसे के तीन दिन बाद फिर रेल हादसा! ओडिशा में पटरी से उतरी मालगाड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Train Accident: बालासोर हादसे के तीन दिन बाद फिर रेल हादसा! ओडिशा में पटरी से उतरी मालगाड़ी
Mon, 05 Jun 2023 11:52 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:52 AM IST
सार
ओडिशा में एक और रेल हादसे की खबर है। दरअसल ओडिशा के बारगढ़ जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में 275 लोगों की मौत के सदमे से लोग अभी उबरे भी नहीं हैं कि ओडिशा में एक और रेल हादसे की खबर है। दरअसल ओडिशा के बारगढ़ जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। हालांकि पूर्वी तटीय रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित किए जा रहे मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरे हैं। यह हादसा फैक्ट्री परिसर के भीतर हुआ है। इस घटना में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। रेलवे ने कहा है कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां सारा इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक आदि सभी कुछ निजी कंपनी द्वारा ही मेंटेन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Some wagons of a goods train operated by a private cement factory derailed inside the factory premises near Mendhapali of Bargarh district in Odisha. There is no role of Railways in this matter: East Coast Railway pic.twitter.com/x6pJ3H9DRC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 5, 2023