फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train-18 runs on every track in 3 years, new tender system brought to railway for construction

तीन साल में हर ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन-18, निर्माण में तेजी के लिए रेलवे लाया नया टेंडर सिस्टम

Wed, 17 Jul 2019 06:17 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 06:17 AM IST
सार

  • रेलवे का लक्ष्य: तीन साल में हर ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन-18
  • 40 ट्रेन-18 का निर्माण करना है तीन साल में आईसीएफ को
  • 10 ट्रेन 2019-20 में बनाकर दे देनी है रेलवे बोर्ड को
  • 15 ट्रेन 2020-21 व 15 ट्रेन 2021-22 में होंगी निर्मित
  • पक्षपात के आरोपों के बाद थम गया था तीसरी ट्रेन-18 का निर्माण
  • पारदर्शिता के लिए रेलवे लागू करने जा रहा है नया टेंडर सिस्टम 

विज्ञापन
Train-18 runs on every track in 3 years, new tender system brought to railway for construction
train-18 - फोटो : amar ujala

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से मशहूर ट्रेन-18 का उत्पादन अब फिर से गति पकड़ेगा। इस ट्रेन के निर्माण का ठेका छोड़ने में पारदर्शिता नहीं होने के आरोपों के बाद तीसरी ट्रेन-18 का निर्माण बीच में ही रोक दिया गया था लेकिन रेलवे ने मंगलवार को कहा कि वह सभी बोलीदाताओं को समान मौके देने और पारदर्शिता तय करने के लिए नया टेंडर सिस्टम लागू कर रहा है। मालूम हो कि भारतीय रेलवे आने वाले तीन साल के अंदर हरेक रूट पर ट्रेन-18 दौड़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पहली ट्रेन-18 के निर्माण के टेंडर सिस्टम में भेदभाव के आरोप सामने आए थे। इन आरोपों के चलते चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) ने तीसरी ट्रेन-18 के निर्माण के लिए जारी सभी टेंडरों को खारिज कर दिया था। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अब तीसरी ट्रेन-18 का निर्माण नए टेंडर सिस्टम के जरिए पूरा कराया जाएगा। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने कहा कि नए टेंडर सिस्टम में वेंडरों को आवेदन देने को लेकर तीन महीने का समय मिलेगा, जबकि अभी यह तीन सप्ताह है। इसमें उत्पादन इकाइयों के लिए रेलवे के तकनीकी सलाहकार रिसर्च डिजाइन एंड स्टैन्डर्ड ऑर्गनाइजेशन के मानदंडों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। यह नियम पहली ट्रेन-18 के निर्माण के समय लागू नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड समय में निर्माण के बाद भी लगे थे आरोप

Train-18 runs on every track in 3 years, new tender system brought to railway for construction
train 18 - फोटो : सोशल मीडिया

पहली ट्रेन-18 को महज 18 महीने के रिकॉर्ड समय में बनाया गया था। हालांकि मंत्रालय को 97 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस ट्रेन के निर्माण में इलेक्ट्रिकल उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में कथित भेदभाव की 25 शिकायत मिली थी। 

दूसरी ट्रेन-18 अगले महीने से जाएगी वैष्णो धाम

बता दें कि पहली ट्रेन-18 यानी वंदे भारत एक्सप्रेस को इस साल की शुरुआत में दिल्ली से वाराणसी के बीच में चलाया गया था, जो यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय साबित हुई थी। दूसरी ट्रेन-18 भी पूरी तरह तैयार हो चुकी है और उसे अगले महीने वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली से कटरा के बीच चलाए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed