फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train 18 become india fastest train rail minister piyush goyal tweets video delhi varanasi

भारत की सबसे तेज ट्रेन बनी 'ट्रेन 18', रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया वीडियो

Thu, 27 Dec 2018 01:42 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Thu, 27 Dec 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Train 18 become india fastest train rail minister piyush goyal tweets video delhi varanasi
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन 18, जिसे भारत की पहली स्वदेशी रूप से निर्मित इंजन वाली ट्रेन भी कहा जा रहा है, अब देश की सबसे तेज ट्रेन बन चुकी है। ट्रायल रन के दौरान इसने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़कर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


बुधवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इसे भारत की सबसे तेज ट्रेन घोषित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सबसे पहले नवंबर में बरेली मुरादाबाद सेक्शन के स्टैंडर्ड ट्रैक पर इसका ट्रायल हुआ था। इसके बाद 2 दिसंबर को पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा था- जोर स्पीड का झटका धीरे से लगा। ट्रेन 18 ने पार की 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड। इस गति पर पानी की बोतल की स्थिरता चेक की गई।

 
इस ट्रेन को चेन्नई की इंटरनल कोच फैक्टरी में बनाया गया है। ट्रेन को बनाने में 100 करोड़ रुपये का खर्च आया है। ट्रेन की खासियतों की बात करें तो इसमें डिफ्यूज लाइटिंग और ऑटोमेटिक दरवाजे और फुटस्टेप हैं जो ट्रेन के रुकने पर खुद ही खुल जाएंगे। ट्रेन में 52 सीट का एग्जीक्यूटिव कंपार्टमेंट है। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें वाईफाई के अलावा जीपीएस आधारित पेसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम भी है।

29 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी 16 डब्बों की इस ट्रेन को वाराणसी से हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन वाराणसी से दोपहर ढाई बजे चलकर उसी दिन रात साढ़े दस बजे दिल्ली पहुंचेगी जबकि दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। माना जा रहा है कि यह ट्रेन शताब्दी के मुकाबले 15% तक समय की बचत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed