{"_id":"5b2bb5ab4f1c1b5d748b6035","slug":"trai-held-wifi-networks-name-and-logo-design-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाई फाई सेवा का वैकल्पिक नाम सुझाने व लोगो बनाने वाले को ट्राई देगी 50 हजार का नकद पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वाई फाई सेवा का वैकल्पिक नाम सुझाने व लोगो बनाने वाले को ट्राई देगी 50 हजार का नकद पुरस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jun 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
दूरसंचार नियामक ट्राई ने सरकार की सार्वजनिक वाई फाई सेवा का वैकल्पिक नाम सुझाने व प्रतीक (लोगो) तैयार करने की प्रतिस्पर्धा रखी है। ट्राई के बयान में कहा गया है कि इसमें नाम व लोगो श्रेणी में विजेता को 50,000 रुपये (प्रत्येक) का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
देश में विशेषकर ग्रामीण इलाकों में ब्रॉडबैंड की पहुंच बढ़ाने तथा इंटरनेट पहुंच लागत में 90% तक कमी लाने के लिए यह महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है। इसके तहत पीसीओ की तर्ज पर पब्लिक डेटा आफिस (पीडीओ) स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन