फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   TRAI directed Independent TV to make tariff plans following new framework

ट्राई का इंडिपेंडेंट टीवी को निर्देश, सिद्ध करे कि उसकी मौजूदा दरें नियमों के अनुरूप

Mon, 04 Mar 2019 05:21 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 04 Mar 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
TRAI directed Independent TV to make tariff plans following new framework
TRAI - फोटो : अमर उजाला

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने डायरेक्ट टू होम(डीटीएच) सेवा देने वाली कंपनी इंडिपेंडेंट टीवी से कहा है कि वह यह सिद्ध करे कि टीवी चैनलों के लिए उसकी मौजूदा दरें नियामक द्वारा तय नियमों के अनुरूप हैं। इंडिपेंडेंट टीवी को पहले बिग टीवी के नाम से जाना जाता था। इंडिपेंडेंट टीवी को लिखे एक पत्र में ट्राई ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को इसी मुद्दे पर बैठक करने के लिए बुलाया है। यह पत्र कंपनी को 27 फरवरी को भेजा गया।

विज्ञापन


ट्राई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कंपनी की टीवी मासिक किराया दरों और चैनलों के हिसाब से अलग-अलग किराया दरों के अस्पष्ट होने के बारे में उसे कई ग्राहकों की ओर से शिकायत मिली है। ट्राई ने अपने पत्र में कंपनी से एक निश्चित प्रारूप में सभी जानकारियां मांगी हैं। साथ ही मौजूदा किराया प्रणाली पर इंडिपेंडेंट टीवी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है और उसे यह बताने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कि क्या उसकी दरें नयी किराया व्यवस्था के अनुरूप हैं। इसमें नेटवर्क क्षमता शुल्क और अन्य शुल्कों की अलग-अलग जानकारी मांगी गई है। साथ ही कंपनी से ट्राई को मिली ग्राहकों की शिकायतों पर भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अभी इस पर इंडिपेंडेंट टीवी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि ट्राई ने टीवी चैनलों की नयी किराया व्यवस्था लागू की है। इसमें ग्राहकों को किसी पैकेज के बजाय अपनी पसंद के चैनलों के हिसाब से मासिक शुल्क देना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed