फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Tragic road accident in Morbi: Five people, including an AAP leader

मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे

Sat, 06 Jun 2026 11:57 AM IST
रिया दुबे मोरबी (गुजरात), पीटीआई
मोरबी (गुजरात), पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Sat, 06 Jun 2026 11:57 AM IST
सार

गुजरात के मोरबी जिले में मोरबी-हलवद हाईवे पर कार और डंपर की टक्कर में AAP के तालुका पंचायत सदस्य प्रेमजी धाधेया समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब घायल युवक परेश धाधेया को इलाज के लिए राजकोट ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
Tragic road accident in Morbi: Five people, including an AAP leader
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात के मोरबी जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक स्थानीय नेता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मोरबी-हलवद हाईवे पर चराडवा गांव के पास रात करीब 9:30 बजे हुआ। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, सात लोग एक कार में सवार होकर हलवद तालुका के रांचोरगढ़ गांव से राजकोट जा रहे थे। कार में मौजूद 24 वर्षीय परेश धाधेया पहले एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चराडवा गांव के पास सड़क पार कर रहे एक डंपर ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी एक्सकेवेटर मशीन की सहायता लेनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने देर रात राजकोट के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रेमजी धाधेया, परेश धाधेया (24), सुरेश सिरोया (47), वीरम धाधेया (28) और भरत धाधेया (39) के रूप में हुई है। प्रेमजी धाधेया आम आदमी पार्टी के तालुका पंचायत सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर ट्रक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed