{"_id":"63f8a73917ad009b9b0bb354","slug":"traffic-police-constable-saved-life-of-a-person-by-performing-cpr-after-he-suffered-massive-heart-attack-video-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajendranagar: फरिश्ता बनकर आए ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल, हार्टअटैक से जूझ रहे व्यक्ति की बचाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajendranagar: फरिश्ता बनकर आए ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल, हार्टअटैक से जूझ रहे व्यक्ति की बचाई जान
Fri, 24 Feb 2023 05:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एएनआई, हैदरबाद
एएनआई, हैदरबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:32 PM IST
सार
पीड़ित बस में यात्रा कर रहा था और राजेंद्रनगर में उतरा। यहां उसे दिल का दौरा पड़ा और वह गिर गया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल राजशेखर ने उसे सीपीआर देकर नया जीवन दिया।
विज्ञापन
हैदराबाद की घटना
- फोटो : ANI
विस्तार
हैदराबाद में एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक व्यक्ति की जान बचाई। वे हार्ट अटैक से पीड़ित व्यक्ति के लिए फरिश्ता बनकर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिल का दौरा पड़ने के बाद व्यक्ति को फुटपाथ पर गिरा हुआ दिखाया गया है। इसके बाद उसकी जान बचाने के लिए कॉन्स्टेबल ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीपीआर देने के बाद पीड़ित व्यक्ति की हालत सुधरने लगती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की पहचान बालाजी के रूप में हुई है। वह बस में यात्रा कर रहा था और राजेंद्रनगर में उतरा। यहां उसे दिल का दौरा पड़ा और वह गिर गया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल राजशेखर ने उसे सीपीआर देकर नया जीवन दिया। पीड़ित का अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस और स्वास्थ्य मंत्री ने भी कॉन्स्टेबल के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन