फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   traders Says This time the trade in Diwali is expected to fall by 40 percent

व्यापारियों ने कहा, पिछले दस वर्षों में सबसे मंदी दिवाली, व्यापार 40 फीसदी तक कम होने की आशंका

Mon, 05 Nov 2018 08:37 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
traders Says This time the trade in Diwali is expected to fall by 40 percent
धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

बाजारों में छाया मंदी का असर दिवाली का त्योहारी सीजन आने के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दस वर्षों में यह सबसे फीकी दिवाली रही है। ग्राहक बाजार में बहुत कम आ रहे हैं और सामानों की बिक्री पर गहरा असर पड़ा है। अनुमान है कि इस बार बाजार पिछले वर्षों की तुलना में 40 फीसदी तक कम व्यापार कर सकता है। 

विज्ञापन


कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि दिवाली ऐसा त्योहार माना जाता है जिसके आसपास पूरे वर्ष में सबसे ज्यादा व्यापार होता है। इस वर्ष सोने का भाव 32,800 प्रति दस ग्राम है और इसकी मांग में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई और इस कारण इसके भाव में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। चांदी के मामले में भी यही बात लागू होती है और इसका भाव 39,500 रुपये प्रति किलो है। उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के व्यापार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बाजार में आई मंदी के कारणों पर विचार करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि नकदी में कमी बाजार में छाई मंदी का सबसे बड़ा कारण है। बैंकों के सकारात्मक रुख न होने की वजह से कैशलेस बाजार में भी अपेक्षित बढ़ोतरी दर्ज नहीं हो पाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुताबिक ऑनलाइन बाजार ने भी बाजार को कमजोर करने में बड़ी भूमिका निभाई है। ग्राहकों को बेतरतीब मिल रही छूट उन्हें वहां जाने को प्रेरित कर रही है। लेकिन इसकी वजह से देश के खुदरा बाजार पर भारी नकारात्मक असर पड़ा है। वे लगातार सरकार से इस पर नियम बनाने की मांग करते रहे हैं लेकिन सरकार ने इसकी कोई सुनवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed