फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tractor Rally Violence : Congress Demands, Prime Minister Modi Should Dismiss Home Minister Amit Shah For Failure To Stop Ruckus

ट्रैक्टर रैली हिंसा : कांग्रेस की मांग, बवाल रोकने में नाकाम गृहमंत्री को बर्खास्त करें

Wed, 27 Jan 2021 06:04 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 Jan 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Tractor Rally Violence : Congress Demands, Prime Minister Modi Should Dismiss Home Minister Amit Shah For Failure To Stop Ruckus
रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव, कांग्रेस - फोटो : ANI

कांग्रेस ने 26 जनवरी के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह हिंसा योजनाबद्ध तरीके से की गई जिसे केंद्र से संरक्षण मिला। कांग्रेस ने कहा कि आंदोलन को छलपूर्वक हटाने की कोशिश की गई। कांग्रेस ने ये भी मांग की है कि, पीएम मोदी को गृहमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के लिए सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ये मांग है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपद्रव को रोकने में असफल रहे गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज करने की बजाय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर रही है। यह भाजपा सरकार की साजिश को साबित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे कुछ लोग : नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे उनका किसानों से कुछ लेना-देना नहीं था। वे अराजकता चाहते थे। उन्होंने 26 जनवरी को अराजकता कर शर्मसार किया।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed