फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tourists from West Bengal killed 5 injured in accident in Gujarat pilgrims killed in hit and run in Karnataka

Accident: गुजरात में सड़क हादसे में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत; कर्नाटक में दो तीर्थयात्रियों की जान गई

Sun, 23 Feb 2025 07:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, गांधीनगर/बंगलूरू
पीटीआई, गांधीनगर/बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Feb 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
tourists from West Bengal killed 5 injured in accident in Gujarat pilgrims killed in hit and run in Karnataka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। इस बीच कर्नाटक में धर्मस्थल जा रहे दो तीर्थयात्रियों को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया।

विज्ञापन


पहले जानते हैं गुजरात की घटना के बारे में
पुलिस के मुताबिक, गुजरात की घटना हसन तालुक के हेग्गाडीहल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर हुई। जिले के चूड़ा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक जेएन गमारा ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे लिंबडी तालुका के नवी मोरवाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बंगाल के पर्यटकों का एक समूह एक टेंपो ट्रैवलर में यात्रा कर रहा था, तभी वाहन एक डंपर से टकरा गया। वे दीव और गिर जैसी जगहों से यात्रा करके लौट रहे थे और दो दिन बाद अहमदाबाद से उनकी उड़ान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को उपचार के लिए जिले के सायला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


अब जानते हैं कर्नाटक में क्या हुआ
इस बीच हसन में धर्मस्थल जा रहे दो तीर्थयात्रियों को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना हसन तालुक के हेग्गाडीहल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर हुई। मृतकों में मांड्या जिले के अनागोलू गांव के सुरेश (60) और कुमार (55) शामिल हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को हसन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। बस चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed