फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tough fight between cm Mamata Banerjee and BJP leader Shubhendu Adhikari in nandigram, west bangal

बंगाल चुनाव : पहले चरण के मतदान के बाद नंदीग्राम की सीट पर टिकीं सभी की निगाहें

Mon, 29 Mar 2021 02:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नंदीग्राम।
एजेंसी, नंदीग्राम। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 Mar 2021 02:22 AM IST
सार

  • नंदीग्राम में डेरा डाल चुकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां प्रचार खत्म होने तक धुआंधार कार्यक्रम करेंगी।
  • अधिकारी बंधु भी रणनीति के तहत अंतिम चरण के प्रचार में जुटे हुए हैं ताकि मतदाता का रुझाने ममता की तरफ ना हो जाए। 

विज्ञापन
tough fight between cm Mamata Banerjee and BJP leader Shubhendu Adhikari in nandigram, west bangal
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद अब सारी निगाहें नंदीग्राम हॉटसीट पर टिक गई हैं। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है। इस हाई प्रोफाइल सीट के लिए तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने अपने बड़े नेताओं को लगा दिया है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी रविवार से नंदीग्राम में ही रहेंगी। मंगलवार को प्रचार खत्म होने तक वह वहीं रहेंगी। अभी तक ममता बनर्जी ने नंदीग्राम का एक बार ही दौरा किया है।  
विज्ञापन


अमित शाह 30 को करेंगे रोड शो 
गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को नंदीग्राम में रोड शो करेंगे। मतदान के पूर्व बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी यहां रोड शो करेंगे। यहां प्रधानमंत्री शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में पहले ही रैली कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ यहां भाजपा के लिए प्रचार कर चुके हैं। माना जा रहा है मिथुन चक्रवर्ती यहां मतदाताओं को लुभाने में कामयाब रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: नंदीग्राम से ग्राउंड रिपोर्ट, विकास का मुद्दा हुआ गौण 

ममता प्रचार खत्म होने तक हर दिन करेंगी रैली
नंदीग्राम में डेरा डाल चुकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां प्रचार खत्म होने तक धुआंधार कार्यक्रम करेंगी। वहीं, अधिकारी बंधुओं ने भी जवाबी तैयारी की है। दोनों ही पार्टियों का जोर इस बात पर है कि पन्ना प्रमुख और पोलिंग एजेंट 1 अप्रैल को मतदाताओं को केंद्रों तक लाने में सफल रहें।  


ममता बनर्जी के नंदीग्राम में लगातार कार्यक्रम पर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, उन्हें प्रचार करे दीजिए। लोकतंत्र में यह उम्मीदवार का अधिकार है। हम भी प्रचार कर रहे हैं। अधिकारी बंधु भी रणनीति के तहत अंतिम चरण के प्रचार में जुटे हुए हैं ताकि मतदाता का रुझाने ममता की तरफ ना हो जाए। 

यहां भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: तीसरे चरण में 53 उम्मीदवार दागी, इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 19 प्रत्याशी 

भाजपा सूत्रों के अनुसार उम्मीदवार प्रचार को तेज करेंगे लेकिन हमारा ध्यान मतदाताओं को केंद्रों तक पहुंचाने पर रहेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मतदाताओं ने अपना मन बना लिया है। बस 1 अप्रैल का इंतजार है। बता दें, शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से विधायक हैं। ममता बनर्जी ने इस बार भवानीपुर की जगह यहां से लड़ने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed