पश्चिम बंगाल: तीसरे चरण में 53 उम्मीदवार दागी, इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 19 प्रत्याशी
West Bengal Assembly Elections 2021: एडीआर ने तीसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले सभी 205 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है, जो 31 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान शनिवार को समाप्त हुआ। दूसरे चरण की वोटिंग एक अप्रैल को होगी। इस बीच एडीआर ने बंगाल के वर्तमान उम्मीदवारों का लेखा-जोखा जारी किया है। एडीआर की इस रिपोर्ट में तीसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले सभी 205 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है, जो 31 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि बंगाल में कितने उम्मीदवार करोड़पति हैं और वे किस-किस राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही कितने उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
भाजपा के 31 में से 19 उम्मीदवार दागी
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 205 में से 53 (26 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, नौ फीसदी यानी 43 (21 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके अलावा 33 उम्मीदवार (16 फीसदी) करोड़पति हैं। भाजपा के 31 में से 19 उम्मीदवार दागी हैं, कांग्रेस के सात में से तीन, CPI(M) के 13 में आठ, तृणमूल कांग्रेस के 31 में 11 और SUCI(C) के 18 में से दो उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। बता दें कि असम विधानसभा चुनाव 2021 के तीसरे चरण में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 78.56 लाख रुपये है।
- तृणमूल कांग्रेस-31 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये
- भाजपा - 31 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 84.67 लाख रुपये
- कांग्रेस- सात उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 53.23 लाख रुपये
- CPI(M)-13 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 43.15 लाख रुपये
- SUCI(C)- 18 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 18.17 लाख रुपये
भाजपा का यह उम्मीदवार सबसे गरीब
राज्य के सबसे रईस उम्मीदवारों की बात करें तो इस लिस्ट में कांग्रेस के समसूल हुडा लस्कर सबसे आगे हैं। दक्षिण 24 परगना जिले की मगराहट पश्चिम सीट से उम्मीदवार समसूल की कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 1,35,50,365 और अचल संपत्ति 41,67,00,000 रुपये बताई गई है। दूसरे नंबर पर हुगली जिले की तारकेश्वर सीट से भाजपा के उम्मीदवार स्वपनदास गुप्ता हैं। उनकी कुल संपत्ति छह करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें 2,94,31,590 रुपये की चल संपत्ति और 3,75,00,000 की अचल संपत्ति है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण24 परगना के कुलताली (एससी) सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गणेश चंद्र मंडल हैं। उनकी भी कुल संपत्ति छह करोड़ से ज्यादा है, जिसमें 4,86,01,383 रुपये की चल संपत्ति और 1,47,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, इस लिस्ट में सबसे गरीब उम्मीदवार का भी जिक्र किया गया है। इस सूची में सबसे आगे उलुबेरिया उत्तर (एससी) सीट से भाजपा उम्मीदवार चिरन बेरा हैं। उनकी कुल उनकी कुल संपत्ति केवल 1000 से ज्यादा है, उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।